Yuvika Chaudhary ने बताया कि उन्होंने नेचुरली या IVF कैसे किया कंसीव, खुद किया खुलासा

प्रेग्नेंट एक्ट्रेस युविका चौधरी ने आखिरकार खुलासा किया कि उनकी प्रेग्नेंसी नेचुरल थी या आईवीएफ के जरिए। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Yuvika Chaudhary ने बताया कि उन्होंने नेचुरली या IVF कैसे किया कंसीव, खुद किया खुलासा

टीवी एक्ट्रेस युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) की मुलाकात प्रिंस नरूला से तब हुई थी, जब वे रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' में थे। युविका शो के शुरुआती हफ़्तों में ही बाहर आ गई थीं, लेकिन प्रिंस के दिल पर उनकी गहरी छाप रह गई। प्रिंस ने शो के अंदर ही उन्हें पसंद करना स्वीकार कर लिया था, लेकिन युविका ने इसके लिए समय लिया। बिग बॉस के नौवें सीजन की ट्रॉफी उठाने के बाद प्रिंस-युविका एक-दूसरे से मिलते रहे और उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। अक्टूबर 2018 में दोनों ने एक ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी में शादी रचाई।

युविका चौधरी ने बताया कि उन्होंने नेचुरल या आईवीएफ कैसे किया कंसीव

युविका चौधरी अक्सर अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी लाइफ के बारे में बताती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस के सवालों का जवाब दिया। अभिनेत्री अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अपने लेटेस्ट व्लॉग में युविका ने खुलासा किया कि उन्होंने आईवीएफ के जरिए ​कंसीव किया। बता दें कि 'इन विट्रो फर्टिलाइजेशन' एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है, जिसके जरिए ऐसी महिला कंसीव कर सकती है, जो नेचुरली कंसीव करने करने में सक्षम नहीं है। 

yuvika

आजकल कई महिलाएं IVF के अपने सफर के बारे में खुलकर बात कर रही हैं और युविका ने भी स्वीकार किया कि उन्होंने अपने पहले बच्चे को IVF के जरिए कंसीव किया है। हालांकि, युविका ने अपने सफर के बारे में ज़्यादा कुछ नहीं बताया और फैंस से अपने सवाल पूछने के लिए कहा, जिसका जवाब वह अपने अगले व्लॉग में देंगी। उन्होंने यह भी वादा किया कि वह बताएंगी कि उनके साथ क्या हुआ और उन्हें किन परेशानियों का सामना करना पड़ा।

yuvika

युविका चौधरी की गोद भराई

7 अगस्त 2024 को युविका की गोद भराई की रस्म आयोजित की गई थी। इस मौके पर मॉम-टू-बी ने एक खूबसूरत व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। इसमें ऑफ-शोल्डर स्लीव्स के साथ स्वीटहार्ट नेकलाइन थी। ड्रेस की एक और खासियत पीछे की तरफ़ एक बड़ा सा बो था। युविका की ड्रेस में पिंक कलर का बो था, जबकि प्रिंस ने व्हाइट पैंट के साथ ब्लू कलर की शर्ट पहनी थी।

yuvika

युविका के लुक को ग्लैमरस मेकअप और पीछे की ओर आधे बंधे घने घुंघराले बालों ने और भी निखार दिया था, जिसमें क्यूट बो क्लिप भी था। उनके ड्रीमी बेबी शॉवर की एक और खास बात यह थी कि उनका प्यारा सा फरबेबी गोगो भी उनके साथ था।

yuvika

फिलहाल, युविका के खुलासे के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis