जानें कौन हैं Vivek Oberoi की पत्नी Priyanka Alva Oberoi? जिनके पिता Jeevaraj थे कर्नाटक के पूर्व CM

यहां हम आपको एक्टर विवेक ओबेरॉय की पत्नी प्रियंका अल्वा के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कर्नाटक के पूर्व-दिवंगत सीएम जीवराज अल्वा की बेटी हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

जानें कौन हैं Vivek Oberoi की पत्नी Priyanka Alva Oberoi? जिनके पिता Jeevaraj थे कर्नाटक के पूर्व CM

विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर हैं, जिन्होंने 2002 में फिल्म 'कंपनी' से डेब्यू किया था। उनके गुड लुक्स ने लाखों दिलों को जीत लिया था। लड़कियों के बीच विवेक सबसे हॉट न्यूकमर के रूप में पॉपुलर थे। हालांकि, सलमान खान के साथ उनकी लड़ाई ने उनके करियर को बर्बाद कर दिया था। ऐश्वर्या राय के साथ उनके बढ़ते रिश्ते ने समस्या को और बढ़ा दिया था, जिसकी वजह से पूरी इंडस्ट्री ने उन्हें किनारे कर दिया था।

हालांकि, जब ऐश्वर्या ने मीडिया इंटरव्यू में विवेक ओबेरॉय के साथ रिलेशनशिप होने से इनकार किया, तो विवेक ओबेरॉय को बहुत दुख हुआ था, लेकिन जैसा कि वे कहते हैं, 'आप जो प्यार देते हैं वह कभी व्यर्थ नहीं जाता', ब्रह्मांड ने विवेक को उनकी पत्नी प्रियंका अल्वा (Priyanka Alva) के रूप में सारा प्यार लौटा दिया। उन्होंने अक्टूबर 2010 में शादी की थी। हालांकि, प्रियंका हमेशा मीडिया की लाइमलाइट से दूर रहीं। आइए यहां हम आपको विवेक ओबेरॉय की पत्नी प्रियंका के बारे में बताते हैं।

PRIYANKA

दिवंगत राजनेता जीवराज अल्वा की बेटी हैं विवेक ओबेरॉय की पत्नी प्रियंका अल्वा

प्रियंका अल्वा कर्नाटक के पूर्व राजनेता और मुख्यमंत्री जीवराज अल्वा की बेटी हैं। 2001 में 54 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। प्रियंका की मां नंदिनी अल्वा एक हाउसवाइफ हैं। प्रियंका का जन्म 1983 में दिल्ली में हुआ था। फ्लोरेंस के एक कैफे में पहली बार एक-दूसरे से मिलने पर दोनों की लव स्टोरी आगे बढ़ी थी।

 Vivek Oberoi Priyanka Alva

जब Vivek Oberoi ने अपने बच्चों की परवरिश पर की थी बात, कहा था- 'नहीं देना चाहता विशेषाधिकार वाली जिंदगी', पढ़ें पूरी खबर

प्रियंका से बात करते हुए विवेक ने मिस कर दी थी इंडिया जाने वाली फ्लाइट

प्रियंका और विवेक की लव स्टोरी का वह किस्सा बड़ा दिलचस्प है, जब किसी फिल्मी हीरो की तरह अपनी गर्लफ्रेंड से बात करते हुए विवेक की इंडिया जाने वाली फ्लाइट मिस हो गई थी। दरअसल, पहली मुलाकात के दौरान, प्रियंका अल्वा ने अपनी सादगी से विवेक का दिल जीत लिया था। अभिनेता ने प्रियंका से कहा था कि वह एक अभिनेता हैं और वह उनके बारे में गूगल कर सकती हैं, लेकिन प्रियंका ने बड़ी ही खूबसूरती से जवाब दिया था कि वहां सिर्फ उनके पेशे के बारे में पता चलेगा, जबकि उन्हें विवेक के बारे में जानना है कि वह किस तरह के व्यक्ति हैं।

 Vivek Oberoi Priyanka Alva

जब विवेक ओबेरॉय ने मां के कहने पर प्रियंका से मिलने का किया था खुलासा

विवेक ओबेरॉय प्यार करने से डरते थे, क्योंकि उनकी बचपन की गर्लफ्रेंड कैंसर से मर गई थी, जिसके बाद उन्होंने डेटिंग तो की, लेकिन वह किसी के साथ सीरियस रिलेशनशिप में नहीं आना चाहते थे। हालांकि, यह उनकी मां ही थीं, जिन्होंने उन्हें प्रियंका से मिलने के लिए मनाया था और आखिरकार उन्होंने एक-दूसरे के साथ शादी कर ली। कपल के दो बच्चे हैं।

 Vivek Oberoi Priyanka Alva

फिलहाल, प्रियंका और विवेक अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।

BollywoodShaadis