ईस्टर पर 'बिल्ली' बने तैमूर अली खान, अम्मी करीना कपूर खान ने शेयर की तस्वीर

एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) भी इन दिनों अपने बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के साथ खूब सारा समय बिता रही हैं। इस बार करीना ने तैमूर की ऐसी तस्वीर शेयर किया है जिसे देखकर आपको हंसी आ जाएगी, तो आइए देखें फोटोज।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

ईस्टर पर 'बिल्ली' बने तैमूर अली खान, अम्मी करीना कपूर खान ने शेयर की तस्वीर

इन दिनों कोरोना वायरस (Coronavirus) के खौफ से पूरे देश में 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन (Lockdown) लगा है। सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटी क्वारनटीन में हैं। फिल्म और सीरियल की शूटिंग पर रोक लगा दी गई है, लेकिन घर में रहते हुए भी सितारे लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, साथ ही अपनी हर एक्टिविटी फैंस तक शेयर कर रहे हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) भी इन दिनों अपने बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के साथ खूब सारा समय बिता रही हैं। करीना कपूर ने जब से इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है तभी से वह आए दिन अपने अकाउंट से तैमूर के शरारत या फिर कलाकारी की फोटो शेयर करती रहती हैं। इस बार करीना ने तैमूर की ऐसी तस्वीर शेयर किया है जिसे देखकर आपको हंसी आ जाएगी। 

इस फोटो में तैमूर बिल्ली की तरह सजे हैं। उनके मुंह पर बिल्ली की तरह मूंछे बनाई गई है। साथ ही फोटो में सैफ भी दिखाई दे रहे हैं। तैमूर के सिर में बनाया हुआ कान भी है। दूसरी फोटो में सैफ अली खान तैमूर के पीछे पूंछ लगाते दिखाई दे रहे हैं। क्यूटनेस ओवरलोडेड ये फोटो देखने के बाद निश्चित ही हर किसी को हंसी आ जाएगी। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा है कि- ''जीवन के लिए मेरी ईस्टर बन्नीज़, सभी को हैप्पी ईस्टर''। (ये भी पढ़ें: पटौदी के राजकुमार तैमूर अली खान को गिफ्ट में मिला ये खास कार्ड, मम्मी करीना कपूर ने किया शेयर)    

क्या होता है ईस्टर?

ईसाई धर्म में क्रिसमस और ईस्टर का विशेष महत्व है। ईसाई धर्म ग्रंथ अनुसार, 25 दिसंबर को क्रिसमस डे अथवा प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया जाता है। वहीं, गुड फ्राइडे के तीन दिन बाद ईस्टर संडे मनाया जाता है। इस साल 12 अप्रैल को ईस्टर मनाया जा रहा है। ईस्टर के बारे में ऐसा कहा जाता है कि इस दिन ईसा मसीह दोबारा जीवित हो गए थे और लगभग 40 दिनों तक अपने भक्तों के साथ समय बिताने के बाद स्वर्ग चले गए थे। इस दिन प्रभु यीशु के पुनः जीवित होने पर जश्न और उत्सव मनाया जाता है। ईसाई धर्म के लोग ईस्टर के दिन अपने घरों से लेकर चर्च तक को मोमबत्तियों से सजाते हैं और भगवान यीशु के सामने प्रार्थना करते हैं। लेकिन इस साल लॉकडाउन के कारण लोगों को अपने घरों में ही इसे सेलिब्रेट करना पड़ेगा। (ये भी पढ़ें: तैमूर अली खान ने बनाई शानदार पेंटिंग, मम्मी करीना कपूर खान ने शेयर की तस्वीर)  

इसके पहले तैमूर ने बनाया था नेकलेस और पेंटिंग

बता दें कि करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे रोज अपनी जिंदगी में होने वाली बातों और घर की झलक देती रहती हैं। करीना अभी तक इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर कर चुकी हैं। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में उन्हें सैफ अली खान और बेटे तैमूर संग अच्छा समय बिताने को मिल रहा है।  करीना अपने बेटे तैमूर के टैलेंट को भी जमकर फ्लॉन्ट कर रही हैं। इसके पहले तैमूर ने अपनी मां के लिए एक खूबसूरत नेकलेस बनाया था। उस नेकलेस को करीना ने पहनकर इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया था। उस नेकलेस को खाने वाले पास्ता से बनाया था। करीना ने अपने फोटो के कैप्शन में लिखा था कि 'पास्ता ला विस्ता। तैमूर अली खान के हाथों से बनी ज्वेलरी। वहीं, कुछ दिनों पहले तैमूर ने इसे क्रीम की ड्राइंग बनाई थी, जिसकी फोटो करीना ने शेयर की थी। फैन्स को तैमूर का काम बहुत पसंद भी आया था। (ये भी पढ़ें: अम्मी करीना कपूर खान के लिए तैमूर ने बनाई ये खास ज्वैलरी, तस्वीरें देख नहीं कर पाएंगे यकीन   

फिलहाल, तैमूर अली खान का ये नया लुक आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें। 

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis