ये है मोहब्बतें फेम अनुराग शर्मा ने फ़िल्मी अंदाज में की नंदिनी गुप्ता से सगाई, तस्वीरें हुईं वायरल

सीरियल 'ये है मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) में नकारात्मक भूमिका निभाने वाले अभिनेता अनुराग शर्मा (Anurag Sharma) आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अनुराग पांच साल से नंदिनी गुप्ता को डेट कर रहे थे वहीं बीते दिन दोनों ने परिवारों के बीच इंगेजमेंट की।

img

By Tripti Sharma Last Updated:

ये है मोहब्बतें फेम अनुराग शर्मा ने फ़िल्मी अंदाज में की नंदिनी गुप्ता से सगाई, तस्वीरें हुईं वायरल

शादी का बंधन हमारे जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिस तरह लड़का-लड़की की जिंदगी में शादी एक खास पड़ाव होता है वैसे ही शादी से जुड़ी रस्में भी बेहद खास होती हैं। शादी एक संस्कार है, जिसमें कई तरह की परंपराओं को निभाया जाता है। इन्हीं परंपराओं में से एक सगाई भी होती है। यह शादी से कुछ दिन पहले निभाई जाने वाली रस्म है। अब जहां टीवी जगत के सितारें एक के बाद एक शादी के बंधन में बंध रहे हैं। वहीं अब इस फेहरिस्त में एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'ये है मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) में नकारात्मक भूमिका निभाने वाले अभिनेता अनुराग शर्मा (Anurag Sharma) का नाम भी शामिल हो गया हैं। जी हां, अनुराग पांच साल से नंदिनी गुप्ता को डेट कर रहे थे। वहीं आज यानि 31 जनवरी को दोनों सात फेरे लेंगे। 

ये है मोहब्बतें सीरियल में परम खुराना का किरदार निभाने वाले अनुराग शर्मा आज अपनी गर्लफ्रेंड और टीवी एक्ट्रेस नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) से शादी करने जा रहे हैं। दोनों करीब एक-दूसरे को 5 साल डेट करने के बाद अब अपने रिश्ते को शादी जैसा खूबसूरत नाम देने जा रहे हैं। वैसे अनुराग शर्मा और नंदिनी गुप्ता की शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में नंदिनी के घर में सत्संग का आयोजन हुआ था। इस दौरान नंदिनी ने सफेद कलर के कुर्ते के साथ नीले कलर का फ्लोरल दुपट्टा और फूलों से बनी ज्वेलरी पहनी हुई नजर आई थीं। वहीं बीते दिन यानि 30 जनवरी को दोनों की हल्दी की रस्म भी हुई थी। जिसमें दोनों लवबर्ड्स एक जैसे रंग के कपड़े पहने हुए दिखाई दिए थे। होने वाली दुल्हन यानि नंदिनी येलो कलर के आउटफिट में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनके दूल्हे राजा भी उनसे पीछे नहीं थे, सबसे पहले तो आप ये तस्वीरें देखिए। (ये भी पढ़ें: ये है मोहब्बतें फेम अनुराग शर्मा जल्द चढ़ेंगे घोड़ी, शादी से पहले सामने आया गर्लफ्रेंड संग नया वीडियो)

वहीं सुबह हल्दी सेरेमनी होने के बाद दोनों की सगाई की रस्म अदा की गई। बात करें सगाई के फंक्शन की तो दोनों ने इस दौरान ट्रेडिशनल ऑउटफिट्स को छोड़ वेस्टर्न ड्रेस को अपनाया था। जहां अनुराग शर्मा वाइन कलर के पैंट सूट में नजर आए तो वहीं उनकी दुल्हिनया नंदिनी गुप्ता फेरीटेल वाइट गाउन ने बेहद ही सुन्दर दिखाई दीं। इसी बीच दोनों के सगाई फंक्शन की सबसे खूबसूरत झलक तब देखने को मिली जब अनुराग ने घुटनों के बल बैठकर नंदिनी को इंगेजमेंट की रिंग पहनाई। एक तरफ जहां अनुराग शर्मा सरेआम फिल्मी अंदाज में शादी से पहले रोमांटिक होते नजर आए तो इस मौके का फायदा उठाने से नंदिनी गुप्ता भी पीछे नहीं रहीं। अनुराग को घुटने के बाल बैठा हुआ देख नंदिनी भी रिंग पहनने के लिए नीचे बैठ गई। ये सब तब हो रहा था जब दोनों की सगाई की रस्म हो रही थी। सबसे पहले तो आप ये तस्वीरें देखिए। 

वहीं अपनी शादी की घोषणा करते हुए अनुराग शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर करके लिखा था- 'किस्मत कनेक्शन। पहली बार नंदिनी को देखते ही मुझे प्यार हो गया था। मैं और नंदिनी शादी करने जा रहे हैं। इस परिवार को पाकर मैं अपने आपको को धन्य महसूस करता हूं। उम्मीद करता हूं दोस्तों और प्रशंसकों का प्यार यूं ही मिलता रहेगा। वहीं उसके बाद अनुराग ने एक और नई वीडियो पोस्ट की थी जिसमें अनुराग ने अपनी लव स्टोरी को जारी रखा। वीडियो में अनुराग-नंदिनी ने अपनी लव स्टोरी के स्पेशल रोमांटिक मोमेंट शेयर किए हैं। इसे भी अनुराग ने किस्मत कनेक्शन का नाम दिया है। दोनों के फैंस ने भी इस वीडियो को काफी पसंद किया था। (ये भी पढ़ें: एक बार फिर फैंस के बीच छाया संजीवनी का ये कपल, अर्जुन पुंज ने ऐसे किया गुरदीप कोहली को बर्थडे विश)

बता दें दोनों की शादी दिल्ली में होगी। नंदिनी का घर प्रयागराज में हैं जिसके चलते उनकी बारात अनुराग के घर जाएगी। वहीं शादी के एक सप्ताह बाद अनुराग के घर नंदिनी का स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। जिस पर अनुराग ने बात करते हुए कहा कि नंदिनी और मैं चार साल से एक साथ रह रहे हैं, फरवरी 2016 में मैंने उसे प्रपोज़ किया था। कुछ महीने पहले हमने महसूस किया कि अब शादी करने का सही समय आ गया है। हम दोनों ने आपस में विचार विमर्श किया जिसके बाद हम दोनों ने परिवार वालों की सहमती से शादी की तारीख तय की। मुझे लगता है कि शादी करने से पहले लिव-इन रिलेशनशिप का एक अच्छा विचार है क्योंकि इससे दो लोगों को एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने में मदद मिलती है। वहीं आगे नंदिनी के बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे कहा मैं एक शांत व्यक्ति हूं। वह पूरी तरह से मेरे विपरीत है। हम दोनों एक ही इंडस्ट्री से हैं एक दिन जब मैंने पूछा कि क्या वह मेरे साथ सिद्धिविनायक मंदिर चलेंगी उसके बाद हमारा मिलना जुलना शुरू हुआ। (ये भी पढ़ें: नेहा कक्कड़ को शगुन के तौर पर कुमार सानु ने दिया ये तोहफा, क्या सच में आदित्य नारायण संग होगी शादी?)

(फोटो-नंदिनी गुप्ता इंस्टाग्राम)

वैसे अब हम अनुराग शर्मा और नंदिनी गुप्ता की शादी की तस्वीरों के लिए काफी उत्साहित हैं। यही नहीं, हम उन्हें उनके नए जीवन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। आपको अनुराग और नंदिनी की जोड़ी कैसी लगती है, हमें इस बारे में कमेंट करके बताना न भूलें। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis