By Kanika Singh Last Updated:
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर यश (Yash) आज यानी 8 जनवरी 2022 को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी पत्नी और जानी-मानी एक्ट्रेस राधिका पंडित ने उनके बर्थडे केक की एक झलक शेयर की है। साथ ही, उन्होंने अपने बच्चों की ओर से उनके पिता को गिफ्ट के तौर पर दिए हुए केक और बर्थडे कार्ड की फोटो भी शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
(ये भी पढ़ें- दीया मिर्जा ने पहली बार दिखाई बेटे की पूरी झलक, वीडियो में खुशी से खेलते दिखे नन्हें अव्यान)
कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता यश अपने परिवार और बच्चों के बेहद करीब हैं। एक्टर को जब भी मौका मिलता है, वो अपनी फैमिली के साथ प्यार भरे पल बिताते हैं। यश और राधिका ने 9 दिसंबर 2016 को बैंगलोर में शादी रचाई थी, जिसके बाद साल 2018 में कपल ने अपने घर में अपनी बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने आर्या रखा है। साल 2019 में राधिका ने एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम कपल ने यथर्व रखा है। वर्तमान में एक्टर अपने पूरे परिवार के साथ एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- बेटे यथर्व संग खेलते दिखे 'केजीएफ' स्टार यश, वीडियो में नजर आ रहा पिता-बेटे का सच्चा प्यार)
8 जनवरी 2022 को यश की पत्नी राधिका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर यश के बर्थडे केक की झलक शेयर की, जिसमें आप देख सकते हैं कि, एक्टर के जन्मदिन का केक काफी कलरफुल दिखाई दे रहा है और उस पर यश के बॉडी और उनके फेस के स्ट्रक्चर की डिजाइन बनी हुई है। इसके साथ ही, केक पर लिखा हुआ है, 'हैप्पी बर्थडे रॉकिंग स्टार यश।' राधिका ने अपनी अगली स्टोरी में अपने बच्चों की तरफ से उनके पिता को दिए हुए केक की फोटो शेयर की है, जिस पर लिखा हुआ है, 'हैप्पी बर्थडे डैडा।' आखिरी स्टोरी में आप एक बर्थडे कार्ड को रखा हुआ देख सकते हैं, जिस पर यश और राधिका के दोनों बच्चों के हाथ के निशान बने हुए हैं और इस कार्ड पर भी लिखा हुआ है, 'हैप्पी बर्थडे डैडा।' इन फोटोज को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि, यश अपने बच्चों के कितने करीब हैं।
इसके साथ ही, 8 जनवरी 2022 को यश ने अपने इंस्टा हैंडल से अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वो अपनी पत्नी व बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि, यश ने अपने दोनों बच्चों को गोद में पकड़ा हुआ है और उनके बेटे यथर्व बर्थडे केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन ने मुझे कभी उत्साहित नहीं किया। यह वह खुशी है, जो मैं अपने आस-पास देखता हूं, और विशेष रूप से मेरे नन्हे-मुन्नों के साथ, वे मेरी जान हैं। इस अवसर पर मैं आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों में से प्रत्येक को धन्यवाद देना चाहता हूं। उम्मीद है कि, सभी सुरक्षित हैं। ख्याल रखना।"
(ये भी पढ़ें- 'केजीएफ' स्टार यश की लव स्टोरी: डरते-डरते राधिका को किया था प्रपोज, 6 महीने बाद मिला था जवाब)
इससे पहले, 4 जनवरी 2022 को राधिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपने पति यश के साथ नए साल को सेलिब्रेट करती दिखाई दे रही थीं। वीडियो को पोस्ट करते हुए राधिका ने कैप्शन में लिखा था, "सभी को खुशियों, उल्लास, उत्साह, अच्छे स्वास्थ्य और सभी अच्छी चीजों से भरा साल मुबारक। अगर मैं अपने व्यक्तिगत डीओपी को फ्रेम में लाने में कामयाब रही। ऐसा लगता है कि, यह एक अच्छा साल होने जा रहा है, सभी को 2022 की शुभकामनाएं। #radhikapandit #nimmaRP।"
फिलहाल, यश अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मना रहे हैं। तो आपको एक्टर का बर्थडे केक और उनके बच्चों द्वारा अपने पिता को दिया हुआ सरप्राइज कैसा लगा? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।