जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

11 सितंबर 2024 को एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने अपने घर की छत से कूदकर जान दे दी। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के ऊपर तब दुखों का पहाड़ टूट गया, जब उनके पिता अनिल अरोड़ा (Anil Arora) ने 11 सितंबर 2024 की सुबह अपने जीवन की आखिरी सांस ली। उस वक्त एक्ट्रेस एक इवेंट के लिए पुणे में थीं। अपने पिता के निधन की खबर सुनते ही मलाइका मुंबई लौट आईं। 

मलाइका के पिता ने छत से कूदकर दी जान

'इंडिया टुडे' की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस ने कहा कि मलाइका के पिता ने आत्महत्या की है। रिपोर्ट के अनुसार, अनिल अरोड़ा ने अपने बांद्रा स्थित घर की छत से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी, जो बिल्डिंग का छठा फ्लोर है। छठी मंजिल से गिरने की वजह से उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें आईं। अभी तक, जांच अधिकारियों द्वारा यह पुष्टि नहीं की गई है कि मलाइका के पिता की मौके पर ही मौत हो गई या नहीं। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, जैसे ही लोगों को दुर्घटना का पता चला, बिल्डिंग के बाहर एक एम्बुलेंस बुलाई गई। 

malaika arora

अनिल अरोड़ा की आत्महत्या की दिल दहला देने वाली खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान इस दुखद समय में अनिल अरोड़ा के परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे। जहां एक तरफ अनिल के बांद्रा स्थित घर पर मशहूर हस्तियां पहुंचने लगी हैं, वहीं दूसरी तरफ मुंबई पुलिस उनकी आत्महत्या के पीछे हर संभव पहलू की जांच कर रही है।

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का पेशा: इंडियन मर्चेंट नेवी में करते थे काम

ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आत्महत्या की घटना 11 सितंबर 2024 की सुबह करीब नौ बजे हुई और अभी तक पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, साथ ही मामले की जांच चल रही है। मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा के बैकग्राउंड की बात करें, तो उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, क्योंकि वे हमेशा मीडिया की सुर्खियों से दूर रहते थे। हालांकि, कई रिपोर्ट के अनुसार, अनिल अरोड़ा ने कई सालों तक इंडियन मर्चेंट नेवी में काम किया था। उनका जन्म पंजाब के छोटे से गांव फाजिल्का में हुआ था।

malaika arora father

मलाइका अरोड़ा के पैरेंट्स का तलाक

बता दें कि मलाइका के पैरेंट्स अनिल अरोड़ा और जॉयस पॉलीकार्प ने कथित तौर पर 1970 के दशक में शादी की थी। अनिल पंजाबी हिंदू थे, जबकि जॉयस मलयाली कैथोलिक हैं। इसलिए, उनके परिवार में हमेशा एक धर्मनिरपेक्ष माहौल रहा। 23 अक्टूबर 1973 को उन्होंने अपने पहले बच्चे के रूप में मलाइका का वेलकम किया था। इसके बाद 31 जनवरी 1981 को वे दूसरी बार पैरेंट्स बने और अमृता का स्वागत किया। 

malaika arora

एक बार, 'ग्राज़िया इंडिया' के साथ एक पुराने साक्षात्कार में मलाइका अरोड़ा ने अपने पैरेंट्स अनिल अरोड़ा और जॉयस पॉलीकार्प के तलाक के बारे में खुलकर बात की थी, जब वह सिर्फ़ 11 साल की थीं। अभिनेत्री ने स्वीकार किया था कि एक बच्चे के रूप में अपने माता-पिता को एक-दूसरे से अलग होते देखना उनके लिए एक चुनौतीपूर्ण दौर था। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्होंने उन अनुभवों का इस्तेमाल एक इंडिपेंडेंट व्यक्ति बनने के लिए किया। अपने तलाक के बावजूद, अनिल और जॉयस हमेशा संपर्क में रहे और हमेशा अपनी बेटियों के लिए मौजूद रहे। 

malaika arora father

फिलहाल, हम मलाइका अरोड़ा और उनके पूरे परिवार को इस दुख की घड़ी से उबरने में शक्ति मिलने की कामना करते हैं।

BollywoodShaadis