By Pooja Shripal Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के फैंस काफी समय से इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब लगता है कि फैंस का ये इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि मलाइका ने एक फोटो शेयर कर बताया है कि उन्होंने 'हां' कर दी है।
ये साल 2019 की बात है, जब लव बर्ड्स अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने रिश्ते को इंस्टा-ऑफिशियल बनाया था। तब से, वे एक-दूसरे के साथ क्यूट तस्वीरें पोस्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। तभी से फैंस इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं।
अब मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक खूबसूरत फोटो शेयर की है, जिसमें वह ब्लैक टॉप में नजर आ रही हैं। अपने एक हाथ को माथे पर रखे एक्ट्रेस शरमाती हुई भी दिखाई दे रही हैं। फोटो में एक चीज नोटिस करने वाली है कि उन्होंने अपने इंगेजमेंट फिंगर में कोई रिंग तो नहीं पहनी है, लेकिन उस पर ब्लैक कलर का एक मार्क बना है, जो साफ देखा जा सकता है। फोटो के साथ मलाइका ने कैप्शन में लिखा है, ''मैंने हां कहा।''
(जब अर्जुन ने मलाइका से कहा था- 'बस मेरी रहना', पढ़ें पूरी खबर)
मलाइका की इस पोस्ट को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद मलाइका ने अपने डार्लिंग अर्जुन कपूर को शादी के लिए 'हां' कर दी है। या हो सकता है कि अभी सगाई के लिए 'हां' की हो। वैसे, मलाइका ने ये हां शादी के लिए की है या सगाई के लिए, ये तो वही बता पाएंगी। फिलहाल, उनकी इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस और चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं है। वे पोस्ट पर कमेंट के जरिए मलाइका को बधाई दे रहे हैं। यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।
(जान्हवी कपूर ने दिया था अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा की शादी का हिंट, जानने के लिए यहां क्लिक करें।)
इससे पहले, अर्जुन कपूर ने 22 अक्टूबर 2022 की रात को 12 बजे अपनी लेडीलव को बर्थडे विश करने के लिए इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। यह तस्वीर एक मिरर सेल्फी थी, जिसमें मलाइका बेज कलर के ब्लाउज और ब्लेजर में काफी ग्लैमरस लग रही थीं। फोटो में देखा जा सकता है कि वह खुद को आईने में देख रही हैं। वहीं, उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर एक ब्लैक कलर के आउटफिट में काफी हैंडसम लग रहे थे। मलाइका के पीछे खड़े हुए एक्टर आईने में अपनी लेडीलव को प्यार से निहारते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस तस्वीर के साथ लिखा गया अर्जुन का कैप्शन फैंस का ध्यान खींच रहा था। उन्होंने मलाइका को बर्थडे विश करते हुए लिखा था, "द यिन टू माय यांग। हैप्पी बर्थडे बेबी। आप जैसी हो वैसी रहो, खुश रहो, हमेशा मेरी रहो।"
अर्जुन की इस पोस्ट को मलाइका ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था, साथ ही अपना जवाब भी लिखा था। एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, "सिर्फ तुम्हारी।"
फिलहाल, मलाइका-अर्जुन के फैंस की तरह हमें भी उनकी शादी का इंतजार है। तो, आपको एक्ट्रेस की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।