By Shivakant Shukla Last Updated:
दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान (Zeenat Aman) अपनी पीढ़ी की सबसे सफल अभिनेत्रियों और मॉडल्स में से एक रही हैं। 19 साल की उम्र में वह 1970 में 'मिस एशिया पैसिफिक पेजेंट' जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं। खूबसूरत अभिनेत्री का जन्म 19 नवंबर 1951 को एक मुस्लिम पिता और एक महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण मां वर्धिनी करवस्ते के यहां हुआ था। बचपन से ही उन्हें डांस और सिनेमा में दिलचस्पी रही है, क्योंकि उनके पिता अमानुल्लाह खान एक स्क्रीनराइटर थे और ज़ीनत फेमस अभिनेता रज़ा मुराद की चचेरी बहन भी थीं।
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से इतने गहरे जुड़ाव के साथ ज़ीनत अमान ने 1971 में फिल्म 'हरे राम हरे कृष्णा' से अभिनय की शुरुआत की थी। अपने शानदार अभिनय करियर में, ज़ीनत ने क्रिटिक्स द्वारा सराही गई कई फिल्मों में अपने समय के कुछ दिग्गज सितारों के साथ काम किया था।
ज़ीनत अमान की सबसे बेस्ट फिल्मों में 'सत्यम शिवम सुंदरम, 'डॉन', 'कुर्बानी', 'यादों की बारात', 'लावारिस', 'दोस्ताना', 'रोटी कपड़ा और मकान', 'धरम वीर' और 'हम किसी से कम नहीं' जैसी फिल्में शामिल हैं। दिग्गज अभिनेत्री अपनी पीढ़ी की सबसे अधिक फीस पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं और उनकी एक नजर किसी को भी प्यार में डूबने के लिए मजबूर कर देती थी। हालांकि, इतने बड़े सुपरस्टार औरकी ड्रीम गर्ल होने के बावजूद जीनत को प्यार के मामलों में कभी सफलता नहीं मिली।
हर मर्द के सपनों की महिला होने के बावजूद ज़ीनत अमान ने अपने जीवन में कभी भी एक स्वस्थ और स्थिर रिश्ते का अनुभव नहीं किया। अभिनेत्री ने अपने जीवन में पहली बार 1978 में संजय खान से शादी की थी। इस बात को जानने के बावजूद कि संजय पहले से ही ज़रीन कत्रक से शादी कर चुके थे, अभिनेत्री ने विश्वास की छलांग लगा दी थी, लेकिन उनकी शादी के कुछ महीनों के बाद ही सब कुछ बिखर गया था और 1979 में संजय ने उन्हें छोड़ दिया था।
अभिनेत्री संजय खान के साथ अपनी टूटी शादी के बाद ज़ीनत अमान को अभिनेता मज़हर खान की कंपनी में आराम मिला। दोनों ने 1985 में शादी की थी और उनके दो बेटे अजान खान और जहान खान हुए। हालांकि, एक बार फिर बहुत अधिक भावनात्मक उथल-पुथल के कारण ज़ीनत ने 1998 में मज़हर के निधन से ठीक पहले उनसे अलग होने का फैसला किया था।
हालांकि, संजय खान के साथ ज़ीनत अमान के अनहैप्पी मैरिड लाइफ से हर कोई वाकिफ था, जो उनकी शादी के दौरान अभिनेत्री पर फिल्म निर्माता के लात और थप्पड़ से भरा था। हालांकि, एक घटना थी जो अभी भी इतिहास में छिपी हुई है, क्योंकि यह सब कुछ बयां करती है कि संजय खान अपनी पूर्व पत्नी ज़ीनत के लिए किस तरह के पति थे। वह उन्हें बेरहमी से पीटा करते थे।
जीनत अमान लोनावाला में अपनी एक फिल्म के कलाकारों और क्रू के साथ शूटिंग कर रही थीं, तभी संजय खान ने उन्हें तुरंत मुंबई आने के लिए कहा। अभिनेता फिल्म 'अब्दुल्ला' के निर्देशक भी थे, जिसमें ज़ीनत भी एक हिस्सा थीं। इस प्रकार, उन्होंने ज़ीनत को बॉम्बे वापस आने के लिए कहा था, क्योंकि वह उनकी फिल्म के एक गाने के शेष हिस्सों को शूट करना चाहते थे। पहले तो ज़ीनत ने इससे इनकार किया था, क्योंकि उन्होंने पहले ही अन्य फिल्म निर्माताओं को डेट्स दे दी थीं, लेकिन क्योंकि वह अपने पति संजय से बहुत प्यार करती थी, इसलिए वह बॉम्बे आ गई थीं।
संजय खान के घर पहुंचने के बाद एक्ट्रेस को सूचना मिली कि डायरेक्टर अपनी पत्नी जरीन कत्रक के साथ ताज होटल में पार्टी कर रहे हैं। हालांकि, ज़ीनत अमान होटल ताज पहुंचीं और संजय के साथ डेट्स के विषय पर चर्चा करना चाहती थीं। जैसे ही संजय को पता चला कि ज़ीनत उनकी पत्नी ज़रीन कत्रक की उपस्थिति में उनसे मिलने के लिए होटल में आई थीं, इसके बाद निर्देशक ने अपना आपा खो दिया और होटल के कमरे के अंदर उनकी पिटाई की। उन्हें बालों से उठाने से लेकर फर्श पर लगातार पीटने और इधर-उधर घूंसे मारने तक, यह ज़ीनत के जीवन का सबसे काला दिन था।
जीनत अमान को पसंद करते थे सुपरस्टार देव आनंद, इस बात से अभिनेत्री थीं अनजान। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
जब संजय खान होटल के कमरे के अंदर ज़ीनत अमान को लगातार पीट रहे थे, तब अभिनेत्री को उनके गुस्से से बचाने के लिए न तो कोई कर्मचारी और न ही पार्टी का कोई व्यक्ति आया। हालांकि, उस कमरे में प्रवेश करने वाली एकमात्र व्यक्ति ज़रीन कत्रक थीं, लेकिन सभी को आश्चर्य हुआ, उन्होंने ज़ीनत को बेरहमी से पीटने के लिए अपने पति को प्रोत्साहित किया और उनकी सराहना की। इतना ही नहीं, जरीन ने एक्ट्रेस को गाली भी दी और संजय से कहा कि वह उन्हें ऐसा सबक सिखाएं, जिसे वह कभी न भूल पाएं।
यह पहली बार नहीं था, जब फिल्म निर्माता ने अभिनेत्री पर हाथ उठाया था। हालांकि, उस दिन जो अलग था, वह यह था कि उन्होंने अपने भीतर के जानवर को आज़ाद कर दिया था। पिटाई के दौरान संजय ने जीनत के सिर पर कई बार वार किया था, जिससे उनकी एक आंख हमेशा के लिए खराब हो गई।
पति संजय खान द्वारा इतने अमानवीय तरीके से पीटे जाने के बावजूद जीनत अमान ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया था। खैर, वह उन्हें अपने पूरे दिल और आत्मा से प्यार करती थीं, यही वजह थी कि उन्होंने उन्हें उनके अमानवीय कृत्यों के लिए सजा दिलाए बिना छोड़ने का फैसला किया था।
हालांकि, जल्द ही यह घटना खबरों में आ गई और जीनत के डॉक्टर ने एक पब्लिकेशन को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था, "यह पहली बार नहीं है, जब इस आदमी (संजय खान) ने उन्हें पीटा है। एक बार पहले, उन्हें (ज़ीनत अमान) आंख पर गंभीर चोट पहुंचाई गई थी और पसलियों में इतनी जोर से लात मारी थी कि मैंने टूटने के डर से एक्स-रे पर जोर दिया था।"
इस घटना के खबरों में आने के बाद संजय खान पर कई उंगलियां उठाई जा रही थीं। तभी उन्होंने कहा था कि जीनत अमान की आंखों की समस्या एक वंशानुगत समस्या है। फिल्म निर्माता ने बताया था कि ज़ीनत की मां स्ट्रैबिस्मस से पीड़ित थीं, जो एक चिकित्सीय स्थिति है और इसलिए उनकी बेटी को यह विरासत में मिला है। हालांकि, होटल और ज़ीनत के करीबी दोस्तों के अज्ञात सूत्रों ने पुष्टि की थी कि समाचार पत्रों में जो कुछ भी बताया गया था वह सही नहीं था।
अभिनेत्री के करीबी सूत्रों में से एक ने कहा था, "हम सभी जानते हैं कि संजय खान और ज़ीनत के बीच क्या हुआ था। मैं इसका पहला प्रत्यक्षदर्शी था। सबसे पहले कोई भी जो किसी महिला पर हाथ उठाता है और वह भी इतनी क्रूरता से कि वह जीवन भर के लिए जख्मी हो जाए। उसे जेल में होना चाहिए और दूसरी बात अगर आप सार्वजनिक रूप से एक महिला को अपमानित करने और चोट पहुंचाने के लिए पर्याप्त निर्लज्ज थे, तो अब इसे स्वीकार करने में क्यों शरमा रहे हैं?।"
फिलहाल, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि अभिनेत्री दुनिया में सभी सम्मान और प्यार की हकदार हैं। ज़ीनत अमान को हमेशा भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक के रूप में याद किया जाएगा। तो आपको संजय और जीनत की ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।