जब अनुष्का शर्मा के सामने फूट-फूटकर रोने लगे थे विराट कोहली, ये है वो किस्सा

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) 1 मई को अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। कहा जाता है कि शादी से पहले अनुष्का और विराट के रिश्ते में दरार की खबरें आईं थीं, और तो और एक बार तो विराट कोहली अनुष्का के सामने फूट-फूटकर रोने लगे थे। तो आइए जानें क्यों?

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

जब अनुष्का शर्मा के सामने फूट-फूटकर रोने लगे थे विराट कोहली, ये है वो किस्सा

बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) 1 मई को अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का जितना अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती हैं उससे कहीं ज्यादा वह अपनी पर्सनल लाइफ से सुर्खियों में छाई रहती हैं। वजह ये है कि एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने  भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी और कैप्टन विराट कोहली (Virat Kohli) से जो शादी रचाई है। वैसे इस कपल की लव स्टोरी भी कुछ कम दिलचस्प नहीं है। कहा जाता है कि शादी से पहले अनुष्का और विराट के रिश्ते में दरार की खबरें आईं थीं, और तो और एक बार तो विराट कोहली अनुष्का के सामने फूट-फूटकर रोने लगे थे। तो आइए आपको अनुष्का के जन्मदिन के मौके पर बताते हैं आखिर क्यों हुआ था ऐसा? 

शादी से पहले रिश्ते में दरार?

ये बात साल 2015 की है, जब इन दोनों सेलिब्रिटी के ब्रेकअप की खबरें सामने आई। मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि विराट और अनुष्का दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया था। लेकिन यही उतार चढ़ाव है जो इस लव स्टोरी को खास बनाती है। हालांकि दरार की खबरों पर ना तो अनुष्का और ना ही विराट किसी ने भी कोई जवाब नहीं दिया था। (ये भी पढ़ें: कुछ ऐसा है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का नया आशियाना, 35वें फ्लोर से दिखता है बेहद खूबसूरत नजारा)  

वहीं इसे लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि विराट अनुष्का से 2015 में ही शादी करना चाहते थे पर उस समय अनुष्का ने अपने कैरियर को ध्यान में रखते हुए विराट के इस प्रपोजल को ठुकरा दिया था। इसके बाद से दोनों की बातचीत बंद हो गई थी। हालांकि कुछ समय तक दूर रहने के बाद दोनों ने ही एक-दूसरे को बहुत मिस किया और ये भी समझ लिया कि वो एक-दूसरे के लिए ही बने हैं।

बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 में शादी कर ली थी। इन दोनों ने किसी को अपनी शादी की खबर नहीं लगने दी थी वहीं जब इसकी पहली तस्वीरें सामने आई तो देखकर लोग हैरान रह गए। शादी की तस्वीरों में अनुष्का और विराट की जोड़ी बेहद खूबसूरत दिख रही थी। इस जोड़ी की ये खूबसूरती आज भी वैसे ही बरकरार है। (ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा-विराट कोहली की शादी को पूरे हुए दो साल, प्यार भरे मैसेज के साथ किया एक-दूसरे को विश)   

जब अनुष्का के सामने फूट-फूटकर रोने लगे थे विराट कोहली

एक स्पोर्ट्स चैनल को दिए इंटरव्यू में विराट ने अनुष्का को लेकर अपने मन की बात रखी थी। दरअसल, हुआ कुछ ऐसा था कि एक बार जब अनुष्का शर्मा उनके साथ ​थीं। उसी वक्त उन्हें टीम इंडिया का टेस्ट कप्तान बनने की खबर मिली थी तो वह खुद को रोक नहीं पाए और अनुष्का के सामने फूट-फूटकर रोने लगे थे। इसी इंटरव्यू में विराट ने अनुष्का को अपना लकी-चार्म बताया था। विराट ने कहा था, 'मुझे याद है कि मैं उस समय मोहाली में था, जहां टेस्ट सीरीज चल रही थी, अनुष्का तब मेरे साथ थी, जब मेलबर्न में मुझे टेस्ट कप्तान बनाया गया तब भी वह मेरे साथ थी।' (ये भी पढ़ें: विराट कोहली के बाल पकड़कर ये क्या कर रही हैं अनुष्का शर्मा, जरा आप भी देखिए ये मजेदार वीडियो)   

गौरतलब है कि अनुष्का और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। दोनों घर में ही वक्त बिता रहे हैं। इस दौरान वे सोशल मीडया के जरिए अपने फैन्स मनोरंजन कर रहे हैं और कोरोनावायरस के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। वहीं, अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का आखिरी बार शाहरुख खान स्टारर 'जीरो' में नजर आई थीं। अनुष्का अपनी अगली फिल्म में टीम इंडिया की फास्ट बॉलर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में काम कर रही हैं। ध्यान रहे कि अनुष्का को उनके बेहतर काम के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: अनुष्का शर्मा, विराट कोहली)
BollywoodShaadis