By Shivakant Shukla Last Updated:
अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वैसे तो इनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। लेकिन वह इन दिनों एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को डेट कर रहे हैं। तो आप जानते हैं कि रणबीर पहली बार किसके साथ डेट पर गए थे। नहीं, तो आइए हम आपको बताते हैं इसके बारे में।
दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर 'द कपिल शर्मा शो' से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में रणबीर कपूर शो में मेहमान के तौर पर दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान शो में दर्शकों के बीच बैठी एक लड़की रणबीर से सवाल पूछती है कि, आपने आज तक बहुत सी लड़कियों को डेट किया है, लेकिन क्या आपको याद है कि अपने सबसे पहले किसको डेट किया था? इस पर रणबीर कपूर कहते हैं, 'हां बिल्कुल याद है, मैं आठवीं क्लास में था किसी की छत पर पार्टी चल रही थी। शाम के सात बज गए थे। सभी को घर जाने की देरी हो रही थी। सूरज छुप रहा था, तो मैंने देखा वह लड़की एक कोने में रो रही थी।' (ये भी पढ़ें: कोर्ट मैरिज कर एक-दूजे के हुए शहीर शेख और रुचिका कपूर, यहां देखें सीक्रेट वेडिंग की तस्वीरें)
रणबीर कपूर ने आगे कहा, 'मैं वहां हीरो के जैसे उसके पास गया और पूछा कि तुम क्यों रो रही हो ? इस पर उसने कहा कि क्योंकि मैं तुम पर विश्वास नहीं करती हूं। यह सुनकर वहां मैं कुछ हक्का-बक्का हो गया। मुझे पता नहीं था कि मैं क्या बोलूं। विश्वास मतलब कैसे पाऊं? तो मैंने सीधा हाथ बाहर निकाला और उसकी तरफ किया और बोला कि क्या अब तुम मुझ पर विश्वास कर सकती हो?' इसके बाद कपिल शर्मा रणबीर कपूर से पूछते हैं कि तो लड़की ने क्या कहा ? इस पर रणबीर कपूर कहते हैं कि इसके बाद वह कभी मेरे साथ डेट पर नहीं गई। इस वीडियो को रणबीर के फैन क्लब से शेयर किया गया है। फैंस इस पर खूब अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
फिलहाल, इन दिनों रणबीर, आलिया के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों साथ में टाइम स्पेंड करते नजर आते रहते हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ हर सुख और दुख को साझा करते हैं। 'जीक्यू पत्रिका' के साथ एक इंटरव्यू में आलिया और अपनी प्रेम कहानी के बारे में बात करते हुए रणबीर ने कहा था, "ये वास्तव में अभी नया है और मैं बोलना नहीं चाहता हूं। इसे सांस लेने के लिए समय चाहिए और इसे स्पेस की जरूरत है।" रणबीर ने अपने नए प्यार के बारे में आगे बात करते हुए कहा था, "ये हमेशा बहुत उत्साह के साथ आता है। ये एक नया व्यक्ति है, ये नई धड़कनों के साथ आता है। पुरानी ट्रिक नई ट्रिक बन जाती हैं। आप जानते हैं, आकर्षक और रोमांटिक होना, वो सब। मुझे लगता है कि मैं आज अधिक संतुलित हूं। मैं रिश्तों को अधिक महत्व देता हूं।" (ये भी पढ़ें: अर्जुन रामपाल के बर्थडे पर गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने लिखी दिल की बात, तो एक्टर ने शेयर की खास फोटोज)
चर्चाएं इस बात की थीं कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साल 2020 में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, लेकिन ऐसा अभी तक संभव नहीं हो पाया है और साल 2020 को बीतने को है। जहां एक तरफ एक्टर के पिता का अप्रैल के महीने में देहांत हो गया था, तो वहीं उसके बाद से ही कोरोना महामारी ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले रखा है, जिसके चलते इनकी शादी पर ग्रहण के बादल मंडरा रहे हैं। इस बीच 'ETimes' के सूत्र के अनुसार खबर आई कि, 'रणबीर और आलिया साल 2020 की जगह अगले साल यानी 2021 में शादी रचाएंगे। कपल ने न केवल महामारी के कारण, बल्कि अपने बिजी शेड्यूल के कारण भी ये फैसला लिया है, क्योंकि आने वाले महीनों में उनके पास कई ऐसे प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें वो बिजी रहने वाले हैं। (ये भी पढ़ें: बेटे करण देओल के बर्थडे पर प्यार बरसाते नजर आए सनी देओल, दादा धर्मेंद्र और चाचू बॉबी ने भी दी बधाई)
आलिया और रणबीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में दोनों के साथ अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं। फिलहाल, फैंस को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि कपल की शादी अगले साल कब होती है। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।