जब पद्मिनी कोल्हापुरे ने प्रिंस चार्ल्स को अचानक कर लिया था किस, ब्रिटेन तक हुई थी चर्चा

ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ II के निधन के बाद उनके बड़े बेटे चार्ल्स को राजा बनाया गया है। एक बार जब वह भारत आए थे, तब उन्हें एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने अचानक किस कर लिया था। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

जब पद्मिनी कोल्हापुरे ने प्रिंस चार्ल्स को अचानक कर लिया था किस, ब्रिटेन तक हुई थी चर्चा

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Elizabeth II) के निधन के बाद उनके बड़े बेटे चार्ल्स को ब्रिटेन का नया राजा बनाया गया है। 70 साल तक ब्रिटेश की महारानी रहीं एलिजाबेथ द्वितीय ने 8 सितंबर 2022 को आखिरी सांस ली। अब उनके बेटे को उनके उत्तराधिकारी के रूप में यूनाइटेड किंगडम की बागडोर सौंपी गई है। चार्ल्स के राजा बनने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kohlapure) उन्हें किस करती हुई नजर आ रही हैं। 

padmini

दरअसल, ये बात उस समय की है, जब साल 1981 में पद्मिनी कोल्हापुरे फिल्म 'आहिस्ता-आहिस्ता' की शूटिंग कर रही थीं। तब किंग चार्ल्स उस समय ब्रिटेन के प्रिंस थे, वह भारत दौरे पर आए हुए थे। उन्होंने फिल्म के सेट पर आने की इच्छा जताई थी। 

padmini

जब चार्ल्स फिल्म के सेट पर आए, तब पद्मिनी ने पहले तो उन्हें फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया और फिर अचानक उन्हें किस कर लिया था। ये देखकर वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए थे। पद्मिनी के किस करने की यह घटना ब्रिटेन और भारत में खूब चर्चा का विषय बनी थी। दरअसल, उस वक्त ये एक बड़ी बात थी। यहां देखें वह वीडियो।

(ये भी पढ़ें- एलिजाबेथ II की टोटल नेट वर्थः छोड़ गई हैं 6,631 अरब रुपए की संपत्ति, जानें कैसे होती थी कमाई)

पद्मिनी कोल्हापुरे ने इस घटना को याद करते हुए 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ हुए इंटरव्यू में कहा था, ''वह (चार्ल्स) मुंबई आ रहे थे और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा कि वह शूट देखना चाहते हैं। हम 'राजकमल स्टूडियो' में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शशिकला जी ने पारंपरिक तरीके से उनकी आरती उतारी थी। मैंने उनका माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें गाल पर किस कर दिया, लेकिन उन दिनों यह बहुत बड़ी बात थी। मुझे याद है कि एक बार मैं छुट्टी पर लंदन गई थी और ब्रिटिश इमिग्रेशन ऑफिसर ने मुझसे पूछ लिया था कि आप वही महिला हैं, जिन्होंने प्रिंस चार्ल्स को किस किया था और मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई थी।''

padmini

(ये भी पढ़ें- 'ब्रह्मास्त्र' के लिए आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने ली है इतनी फीस, 410 करोड़ रुपए में बनी फिल्म)

पद्मिनी कोल्हापुरे की बात करें, तो वह 80 के दशक की एक सफल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्हें साल 1982 में आई फिल्म 'प्रेम रोग' के लिए जाना जाता है। इसी फिल्म के गाना 'भवरे ने खिलाया फूल' और 'ये गलियां ये चौबारा' आज भी लोगों के जुबान पर हैं। इसके अलावा वह 'सत्यम शिव सुंदरम', 'सौतन' और 'प्यार झुकता नहीं' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

padmini

(ये भी पढ़ें- एलिजाबेथ II और प्रिंस फिलिप की लव स्टोरी: पहली मुलाकात से शादी तक, खास है इनकी प्रेम कहानी)

फिलहाल, पद्मिनी और चार्ल्स के इस वीडियो पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis