टीवी एक्ट्रेस वृषिका मेहता ने BF सौरभ संग की सगाई, ग्रे कलर के हैवी लहंगे में दिखीं बेहद सुंदर

हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस वृषिका मेहता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी सगाई की कुछ खूबसूरत झलकियां साझा की हैं, जिनमें एक्ट्रेस काफी गॉर्जियस दिख रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

टीवी एक्ट्रेस वृषिका मेहता ने BF सौरभ संग की सगाई, ग्रे कलर के हैवी लहंगे में दिखीं बेहद सुंदर

शादियों का सीजन चल रहा है और इस वेडिंग सीजन से टीवी सितारे भी अछूते नहीं हैं। आए दिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी शादी की शहनाइयां गूंज रही हैं। टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी की शादी के बाद अब 'ये तेरी गलियां' फेम एक्ट्रेस वृषिका मेहता (Vrushika Mehta) भी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। जी हां, इस दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए वृषिका ने बीते दिनों अपने बॉयफ्रेंड सौरभ घेडिया (Saurabh Ghedia) संग सगाई की थी, जिसकी कुछ तस्वीरें अब उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

vrushika mehta

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस वृषिका ने 18 दिसंबर 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ खूबसूरत तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है। ये तस्वीरें एक्ट्रेस की सगाई की हैं, जिनमें कपल बेहद प्यारा लग रहा है। लुक की बात करें, तो वृषिका ने अपने इस खास दिन के लिए एक ग्रे कलर का हैवी एंब्रॉयडरी वाला लहंगा चुना था, जिसके साथ उन्होंने एक फुल स्लीव्स वाली एंब्रॉयडरी ब्लाउज कैरी की थी। वहीं, अपने दुपट्टे को उन्होंने केप की तरह स्टाइल किया था। मेकअप को मिनिमल रखते हुए वृषिका ने डायमंड ज्वेलरी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। वहीं, उनके मंगेतर ने लाइट ग्रे कलर का कुर्ता-पायजामा पहना था, जिसके साथ उन्होंने एक लॉन्ग जैकेट कैरी की थी। एक-दूजे का हाथ थामे कपल बेहद प्यारा लग रहा था। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, "हमारी हमेशा के लिए शुरुआत ️11.12.2022।" 

vrushika

vrushika

vrushika

vrushika

vrushika

vrushika

vrushika

vrushika

तस्वीरों के साथ-साथ वृषिका ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में कपल को हंसते-मुस्कुराते चेहरे के साथ एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते हुए देखा जा सकता है। अपने इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने सिर्फ अपनी इंगेजमेंट डेट लिखी है, जो '11.12.2022' है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

बता दें कि वृषिका टीवी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उन्हें 'दिल दोस्ती डांस' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लिए जाना जाता है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में उन्होंने मोहसिन खान और शिवांगी जोशी के साथ 'डॉ रिद्धिमा' की भूमिका निभाई थी। इनके अलावा, वह 'दिल दोस्ती डांस' का भी हिस्सा रह चुकी हैं, जिसमें उन्होंने 'शेरोन राय प्रकाश' का किरदार निभाया था। शो में उनके बेहतरीन डांस और शांतनु माहेश्वरी के साथ उनकी सिजलिंग केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। 

vrushika

वह 'इश्कबाज' और 'सतरंगी ससुराल' जैसे टीवी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। टीवी शोज के अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और ट्रेंडिग रील्स बनाकर फैंस से रूबरू होती रहती हैं। 

vrushika

फिलहाल, हम वृषिका को सगाई की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको उनकी इंगेजमेंट की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis