UK शिफ्ट होने की खबरों के बीच Virat Kohli की पत्नी Anushka Sharma संग लंदन से फोटो आई सामने

स्टार कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक बार फिर अपनी क्यूट केमिस्ट्री से हमारा दिल जीत लिया। आइए आपको उनकी लेटेस्ट फोटो दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

UK शिफ्ट होने की खबरों के बीच Virat Kohli की पत्नी Anushka Sharma संग लंदन से फोटो आई सामने

क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) इस समय अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों वामिका व अकाय के साथ लंदन में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। 'टी20 विश्व कप' ट्रॉफी जीतने के बाद विराट 5 जुलाई 2024 को लंदन के लिए रवाना हुए थे और तब से वे वहीं हैं। ऐसी अफवाहें हैं कि अनुष्का और विराट अब अपने प्यारे बच्चों के साथ हमेशा के लिए लंदन चले गए हैं। इन सबके बीच, हमें कपल की कुछ अनदेखी तस्वीरें इंटरनेट पर देखने को मिलीं।

लंदन से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने

तस्वीरों में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने कैजुअल फैशन स्टेटमेंट से सभी का ध्यान खींचा। अभिनेत्री एक वाइब्रेंट फ्लोरल मैक्सी ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने अपने लुक को एक सुंदर नेकलेस व हुप्स के साथ पूरा किया था। दूसरी ओर, विराट लाइट ब्लू कलर की टी-शर्ट और बेज शॉर्ट्स व मैचिंग कैप पहने हुए दिखाई दिए। कपल ने खुशी-खुशी कैमरे के सामने पोज दिया।

virat

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बेटे अकाय की पहली झलक

इससे पहले, विराट कोहली के एक फैन पेज ने उनका एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ लंदन में फूल खरीदने के लिए निकले थे। वीडियो में विराट अपने बेटे अकाय को प्यार से गोद में लिए हुए नज़र आ रहे थे। पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आने के दौरान बेबी बॉय ब्लैक कलर की वनसी में बेहद क्यूट लग रहा था। अनुष्का ने व्हाइट कलर का टॉप और डेनिम शॉर्ट्स पहना था, जबकि विराट बेज कलर की टी-शर्ट और व्हाइट पैंट में बेहद अच्छे लग रहे थे।

virat

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब विराट कोहली ने लंदन में पहचाने न जाने पर अपनी जाहिर की थी खुशी 

फरवरी 2024 में विराट कोहली को अपने पैरेंटिंग ड्यूटी का पालन करते हुए देखा गया था, जब वे अपनी बेटी वामिका को लंच डेट पर ले गए थे, जबकि अनुष्का बेटे अकाय की केयर में व्यस्त थीं। हालांकि, विराट आईपीएल 2024 के दौरान भारत लौट आए और बाद में टी20 विश्व कप के लिए अपने परिवार के साथ न्यूयॉर्क चले गए। मीडिया से बातचीत के दौरान विराट ने खुलासा किया था कि उन्हें विदेश में रहना पसंद है, क्योंकि वहां कोई उन्हें नहीं पहचानता और वह अपनी बेटी वामिका के साथ भी अच्छा समय बिता पाए।

virat

उनके शब्दों में, "हम देश में नहीं थे। दो महीने तक सामान्य महसूस करना मेरे लिए, मेरे परिवार के लिए एक अवास्तविक अनुभव था। परिवार के साथ समय बिताने के अवसर के लिए मैं भगवान का इससे अधिक आभारी नहीं हो सकता था। सड़क पर एक सामान्य व्यक्ति की तरह रहना और पहचाने न जाना एक अद्भुत अनुभव है।"

जब Virat Kohli ने रिटायरमेंट प्लान पर की बात, फैमिली संग विदेश जाने का दिया हिंट, निराश हुए फैंस। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

क्या विराट कोहली और अनुष्का शर्मा स्थाई रूप से लंदन में होने वाले हैं शिफ्ट? 

लंबे समय से यह खबर आ रही है कि विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और अपने बच्चों वामिका व अकाय के साथ यूके शिफ्ट होने वाले हैं। पिछले कुछ महीनों में दोनों की लंदन में तस्वीरें खींची गई हैं। बता दें कि विराट और उनका परिवार दिसंबर 2023 में लंदन के लिए रवाना हुआ था और अनुष्का ने फरवरी 2024 में अपने दूसरे बच्चे अकाय को भी वहीं जन्म दिया था। विराट और अनुष्का की एक यूके-बेस्ड कंपनी 'मैजिक लैंप' भी है, जो एक मैनेजमेंट कंसल्टेंसी है, जिसे 1 अगस्त 2022 को शुरू किया गया था।

virat

Virat Kohli ने पैटरनिटी लीव और बेटे का वेलकम करने पर बयां की फीलिंग्स, इसे बताया 'अवास्तविक अनुभव' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें विराट और अनुष्का की लेटेस्ट फोटो काफी पसंद आई। तो आपको ये कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis