By Varsha Kharkhodia Last Updated:
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) कपल गोल्स देने में कभी पीछे नहीं रहते। अपने गुपचुप अफेयर से लेकर एक अंतरंग शादी तक, इस जोड़े ने साबित किया है कि, वो अपने रिश्ते को काफी महत्व देते हैं और मीडिया की सुर्खियों से इसे दूर रखना चाहते हैं। कई बार इंटरव्यू में विराट ने कहा है कि, अनुष्का उनके जीवन में शांति लाई हैं और उन्हें कंप्लीट किया है।
विराट और अनुष्का अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात नहीं करते, लेकिन हाल ही में, विराट के पूर्व साथियों में से एक प्रदीप सांगवान ने एक मजेदार किस्से का खुलासा किया है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
(ये भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान संग फेक शादी पर दिया रिएक्शन, कहा- 'आप इतने बेवकूफ हो')
दरअसल, विराट के 'अंडर-19' दिल्ली टीम के साथी प्रदीप सांगवान ने अपनी दोस्ती को याद करते हुए एक इंसीडेंट शेयर किया है। 'द इंडियन एक्सप्रेस' के लिए एक ब्लॉग में प्रदीप ने खुलासा किया कि, उन्होंने सोचा था कि, विराट बदल गए होंगे, लेकिन वो अभी भी पहले जैसे ही हैं। हालांकि, अपनी पत्नी अनुष्का के सामने वो एक 'गुड बॉय' बन जाते हैं।
उन्होंने लिखा, "मैं उनसे हाल ही में, किसी समारोह में मिला था। मुझे लगा वो बदल गए होंगे। जैसे ही अनुष्का कमरे के दूसरी तरफ गईं, भाई चालू हो जाते हैं। जैसे ही उनकी पत्नी लौटीं, वो शांत हो जाते हैं। उनकी पत्नी जैसे ही किसी से मिलने गईं, दिल्ली के विराट कोहली फिर उसी पुराने अंदाज में बात करने लग जाते हैं।"
इससे पहले, 4 मार्च 2022 का दिन विराट कोहली के लिए काफी यादगार था, क्योंकि इसी दिन पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 100वां मैच खेला था। मैच से पहले उन्हें ये उपलब्धि हासिल करने के लिए सम्मानित भी किया गया था। इस दौरान, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी अपने पति के साथ मौजूद थीं।
(ये भी पढ़ें- गुरमीत चौधरी ने प्रेग्नेंट पत्नी देबिना बनर्जी को पहनाई हील्स, फैंस ने कहा- 'ये खतरनाक है')
बता दें कि, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। पहली मुलाकात से लेकर एक-दूसरे के प्यार में गिरने तक, विराट और अनुष्का ने साबित किया है कि, दोनों एक-दूसरे से काफी प्यार करते हैं। इस कपल ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी रचाई थी। 11 जनवरी 2021 को इस जोड़े ने एक बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने वामिका शर्मा कोहली रखा है।
(ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार पत्नी ट्विंकल और बच्चों के साथ पेड़ सजाते आए नजर, एक्ट्रेस ने शेयर किया प्यारा वीडियो)
फिलहाल, हमें अनुष्का और विराट का बॉन्ड वाकई बेहद पसंद आता है। वैसे, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।