विराट कोहली-अनुष्का शर्मा का बेटी वामिका के साथ वृंदावन का इनसाइड वीडियो आया सामने

हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी बेटी वामिका संग वृंदावन में पूजा करते दिख रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा का बेटी वामिका के साथ वृंदावन का इनसाइड वीडियो आया सामने

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों साथ में टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दोनों को हाल ही में अपनी बेटी के साथ 'बाबा नीम करोली' आश्रम वृंदावन में स्पॉट किया गया, जहां से एक प्यारा वीडियो सामने आया है, जिसमें अनुष्का और विराट अपनी लाडली संग बाबा के दर्शन करते दिख रहे हैं।

(Virat Kohli)

अनुष्का-विराट बेटी संग पहुंचे वृंदावन

दरअसल, 5 जनवरी 2023 को विराट-अनुष्का के फैन पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में अनुष्का अपनी बेटी वामिका को अपनी गोदी में पकड़कर बैठी हुई हैं और बगल में विराट कोहली भी हैं। वीडियो में सामने बैठे पंडित वामिका को आशीर्वाद देते हैं और पूरे परिवार की सलामती की दुआ भी करते दिख रहे हैं। व्हाइट ड्रेस में वामिका काफी क्यूट लग रही है। वहीं, मां अनु्ष्का ने काले रंग की जैकेट और व्हाइट कैप के साथ फ्लोरल स्कार्फ पेयर किया है। विराट कोहली ऑलिव ग्रीन कलर की जैकेट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो में वामिका का चेहरा नहीं दिखाया गया है। चेहरे पर इमोजी लगी हुई है।

अनुष्का-विराट बांटे कंबल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का-विराट ने वृंदावन में लोगों को कंबल बांटे हैं। आश्रम में लगभग एक घंटे के लिए अनुष्का और विराट ने ध्यान भी लगाया था। दोनों बाबा नीम करोली में बेहद विश्वास रखते हैं।

विराट-अनुष्का ने किए थे प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन

इससे पहले, विराट-अनुष्का और उनकी बेटी वामिका ने नैनीताल (उत्तराखंड) का दौरा किया था। इस दौरान कपल ने प्रसिद्ध मंदिरों मे दर्शन किए थे, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

खैर, हमें तो विराट-अनुष्का का ये वीडियो बेहद पसंद आया। फिलहाल, आपको इस क्यूट परिवार का वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis