Virat Kohli-Anushka ने Akaay-Vamika की प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए पैपराजी को दिया शानदार गिफ्ट

हाल ही में, पॉपुलर स्टार कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने बच्चों की प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए पैपराजी को शानदार गिफ्ट हैम्पर दिया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Virat Kohli-Anushka ने Akaay-Vamika की प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए पैपराजी को दिया शानदार गिफ्ट

बी-टाउन के पॉपुलर कपल अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) दो बच्चों वामिका और अकाय कोहली के पैरेंट्स हैं। कपल अपने बच्चों की प्राइवेसी के लिए काफी सतर्क रहता है, जो अक्सर मीडिया की नजरों से उन्हें छिपाते नजर आते हैं। हालांकि, जब से अनुष्का-विराट के बेटे अकाय का जन्म हुआ है, तब से पैपराजी ने कपल और उनके बच्चों की प्राइवेसी का बखूबी ध्यान रखा है। ऐसे में विरुष्का ने पैपराजी के इसी सपोर्ट से खुश होकर उन्हें शानदार गिफ्ट हैम्पर्स दिए हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने पैपराजी को दिए शानदार गिफ्ट हैम्पर्स

14 मई 2024 को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने बच्चों की तस्वीरें न खींचने के अनुरोध और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए पैपराजी को धन्यवाद दिया। इसके अलावा, कपल ने उन्हें शानदार हैम्पर्स देकर सरप्राइज किया। 'विरल भयानी' द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में हम अनुष्का और विराट के हैम्पर की एक झलक देख सकते हैं, जिसमें कुछ ऐसी चीजें थीं, जो पैपराजी के लिए काम की होंगी। विरुष्का ने हैम्पर के साथ एक नोट भी छोड़ा था, जिसमें लिखा था, "हमारे बच्चों की निजता का सम्मान करने और आपके अटूट सहयोग के लिए हम ईमानदारी से आपको धन्यवाद देते हैं।"

virat-anushka

virat-anushka

वीडियो में हम देख सकते हैं कि एक बास्केट में पावर बैंक, एक छोटा साइड बैग, एक स्मार्टवॉच और एक पानी की बोतल जैसे कई गैजेट शामिल थे। यह वास्तव में अनुष्का और विराट द्वारा अपने दूसरे बच्चे के आगमन पर दिया गया एक थॉटफुल गिफ्ट था। पैपराजी इंस्टा पेज से शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “आज, हमें अपने घर पर एक थॉटफुल गिफ्ट की डिलीवरी मिली। सम्मानित पावर कपल विराट और अनुष्का ने हमारी खुशी व हमारे दूसरे बच्चे के आगमन के लिए अपनी सराहना व्यक्त करने के लिए उपहार भेजा।''

virat-anushka

virat-anushka

virat-anushka

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

Anushka Sharma के 36वें बर्थडे की झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब अनुष्का शर्मा ने प्राइवेसी बनाए रखने के लिए पैपराजी को दिया था धन्यवाद

बता दें कि अनुष्का और विराट ने अक्सर पैपराजी से अपनी प्राइवेसी का पालन करने का अनुरोध किया है। ऐसे में जब मीडिया और शटरबग्स ने उनकी रिक्वेस्ट का सम्मान किया, तो एक्ट्रेस ने उन्हें धन्यवाद दिया था। 19 दिसंबर 2021 को अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उनकी प्राइवेसी बनाए रखने व वामिका की तस्वीरें या वीडियो प्रकाशित नहीं करने के लिए पैप्स और मीडिया हाउस को धन्यवाद दिया था।

एक्ट्रेस ने लिखा था, “हम वामिका की तस्वीरें/वीडियो प्रकाशित नहीं करने के लिए भारतीय पैपराज़ी और अधिकांश मीडिया हाउस के बहुत आभारी हैं। माता-पिता के रूप में फोटो/वीडियो ले जाने वाले कुछ लोगों से हमारा अनुरोध है कि इन्हें शेयर न करें। यह हमारे लिए आपका सपोर्ट होगा।''

anushka sharma

Virat Kohli ने पैटरनिटी लीव और बेटे का वेलकम करने पर बयां की फीलिंग्स, इसे बताया 'अवास्तविक अनुभव' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, विराट-अनुष्का द्वारा पैपराजी को दिए गए गिफ्ट हैम्पर के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.