Virat Kohli-Anushka Sharma अलीबाग स्थित अपने 19 करोड़ के फार्महाउस पर बनाएंगे क्रिकेट पिच: रिपोर्ट

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अलीबाग स्थित अपने फार्महाउस में क्रिकेट पिच बनाने की योजना बना रहे हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Virat Kohli-Anushka Sharma अलीबाग स्थित अपने 19 करोड़ के फार्महाउस पर बनाएंगे क्रिकेट पिच: रिपोर्ट

इंडियन क्रिकेट और बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल विराट कोहली (Virat Kohli) व अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपनी बेटी वामिका के साथ अपनी हैप्पी लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। कपल ने साल 2022 में अलीबाग में जिराड के पास 8 एकड़ जमीन खरीदी थी, जहां निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट और अनुष्का इस प्रॉपर्टी पर एक क्रिकेट पिच बनाना चाहते हैं।

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा अपने फार्महाउस पर बनाएंगे क्रिकेट पिच

'ईटाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हाल ही में निर्माणाधीन संपत्ति का दौरा किया और कथित तौर पर आर्किटेक्ट से एक मिनिमल फार्महाउस बनाने के लिए कहा। उन्होंने आर्किटेक्ट को हरियाली बनाए रखने पर ध्यान देने का भी निर्देश दिया। रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि विराट कोहली संपत्ति पर एक क्रिकेट पिच बनाने के इच्छुक हैं। कपल कंस्ट्रक्शन की बारीकी से निगरानी कर रहा है और वे दोनों अपने बहुमूल्य इनपुट भी दे रहे हैं। 

virat

रिपोर्ट के अनुसार, ''विराट ने क्रिकेट पिच बनाने की इच्छा व्यक्त की है। इस तरह, जब परिवार फार्महाउस पर होता है, तो वह खेल का अभ्यास कर सकते हैं या जब उनके दोस्त आते हैं, तो एक क्विक गेम में भी शामिल हो सकते हैं। कपल संपत्ति के डिजाइन की अंतिम डिटेल्स तक देखरेख कर रहे हैं, इसे हर संभव तरीके से पर्सनलाइज कर रहे हैं, ताकि यह घर से दूर एक घर बने।"

यह 2022 की बात है, जब यह खबर आई थी कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर एक बेहद महंगी संपत्ति खरीदी थी। यह आलीशान संपत्ति अलीबाग में जिराड के पास 8 एकड़ जमीन पर फैली हुई है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि विराट और अनुष्का ने इस आलीशान जमीन को अपने कब्जे में लेने के लिए लगभग 19 करोड़ 24 लाख और 50 हजार रपए की मोटी रकम खर्च की है।

virat

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शानदार संपत्ति

विराट और अनुष्का अक्सर अपनी प्रोफेशनल अचीवमेंट्स और शानदार शापिंग के लिए सुर्खियों में रहते हैं। इस कपल के पास कुछ सबसे शानदार संपत्तियां हैं। दो आलीशान घरों (एक मुंबई में और दूसरा गुड़गांव में) से लेकर कुछ अन्य शानदार संपत्तियों तक, विराट और अनुष्का किंग साइज लाइफ जीने में विश्वास करते हैं। विराट और अनुष्का के घर की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

virat

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पर्सनल लाइफ

बता दें कि क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने काफी समय तक डेटिंग करने के बाद दिसंबर 2017 में इटली में जाकर सीक्रेट ​वेडिंग की थी। शादी के करीब 4 साल बाद कपल ने 2021 में अपनी बेटी वामिका का वेलकम किया था। तब से दोनों अपनी पैरेंटहुड लाइफ को खुलकर एंजॉय कर रहे हैं।

virat

खैर, हम अनुष्का और विराट के फार्महाउस की पहली झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो विराट द्वारा अपने नए फार्महाउस में क्रिकेट पिच बनाने के विचार के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis