विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी बेबी गर्ल का रखा है ये नाम, जानिए इसके पीछे का मतलब

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा व उनके पति विराट कोहली ने अपनी बेबी गर्ल का नाम रख लिया है। आइए जानते हैं इस बारे में।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी बेबी गर्ल का रखा है ये नाम, जानिए इसके पीछे का मतलब

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और उनके पति व इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए 11 जनवरी का दिन ढेर सारी खुशियां लेकर आया। कपल के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया, जिसकी न्यूज विराट ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की। क्रिकेटर ने बताया कि अनुष्का ने मुंबई के कैंडी ब्रीच हॉस्पिटल में एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी वाइफ व बच्चे के स्वस्थ होने की भी जानकारी दी। इस बीच अब ‘विरुष्का’ की बेटी के जन्म के बाद बच्चे के नाम को लेकर चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो पेरेंट्स ने अपनी बच्ची का नाम उसके जन्म से पहले ही सोच लिया था।

कपल की बेबी गर्ल के नाम के बारे में बताएं, उससे पहले ये जान लीजिए कि, विराट ने एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी फैंस को दी थी। इस पोस्ट में लिखा था, “हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी। स्नेह-विराट।" इसके कैप्शन में विराट ने ब्लैक हार्ट की इमोजी भी बनाई थी। (ये भी पढ़ें: अनुष्का और विराट की बेटी की पहली झलक आई सामने, क्रिकेटर के भाई विकास कोहली ने किया शेयर)

अब आपको बताते हैं कि ‘विरुष्का’ ने अपनी नन्ही परी का नाम क्या रखा है। दरअसल, ‘पीपिंग मून’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कपल ने न्यू बॉर्न का नाम ‘अन्वी’ रखा है। एक सोर्स ने ये भी बताया है कि ये नाम हॉस्पिटल के रिकार्ड्स में भी दर्ज है। ये नाम अनुष्का के नाम के पहले दो अक्षर ‘An’ और विराट के नाम के पहले दो अक्षर ‘Vi’ से मिलकर बना है। इसके साथ ही जानकारी मिली है कि जन्म के कुछ समय बाद जब विराट ने अपनी बेटी को गोद में उठाया, तो उसे ‘अन्वी’ कहकर पुकारा था।

वहीं, virushka_authentic नाम के एक फैन पेज से एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ये फोटो अनुष्का और उनकी बेबी गर्ल की है। हालांकि, हम इस तस्वीर और नाम दोनों की ही पुष्टि नहीं करते हैं। (ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा के बाद अब प्रियंका चोपड़ा भी बनना चाहती हैं मां, इंटरव्यू में बच्चे को लेकर कही ये बात)

विकास कोहली ने शेयर की थी झलक

विराट कोहली के बड़े भाई विकास कोहली ने अपनी भांजी की एक झलक अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थी। इस तस्वीर में बेबी गर्ल का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन इसमें सफ़ेद चादर में लिपटे उनके नन्हे पैर जरूर देखे जा सकते हैं। इस फोटो पर ‘वेलकम’ लिखा हुआ है। इसके कैप्शन में विकास ने लिखा था, “बहुत सारी ख़ुशी। घर में एंजल आई।”

फिलहाल, विराट-अनुष्का की बेटी की एक झलक पाने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आपको ये नाम कैसा लगा? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट-virushka_authentic)
BollywoodShaadis