By Pooja Shripal Last Updated:
पॉपुलर सेलेब कपल विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने जैसे ही 20 फरवरी 2024 को अपने दूसरे बेबी के जन्म की अनाउंसमेंट की, वैसे ही इंटरनेट पर तहलका मच गया। उन्होंने अपने दूसरे बच्चे के रूप में बेटे का वेलकम किया है, जिसका जन्म 15 फरवरी 2024 को हुआ। कपल ने अपने बेटे का नाम 'अकाय' रखा है। कथित तौर पर उनके बेटे का जन्म लंदन में हुआ है और वह इस दुनिया में आते ही एक स्टार बन गए हैं।
विराट और अनुष्का द्वारा अपने बच्चे के जन्म की घोषणा करने के तुरंत बाद, कई फैंस ने बच्चे के लिए शुभकामनाएं दीं। इतना ही नहीं, कई नेटिजंस ने अकाय कोहली के नाम से कई फैन पेज भी बना डाले। घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर इंस्टाग्राम पर 'अकाय कोहली' के नाम से कई अकाउंट्स क्रिएट किए जा चुके हैं।
अब हाल ही में, एक 'Reddit' यूजर ने अकाय कोहली को डेडिकेटेड फैन पेजों का एक स्क्रीनग्रैब साझा किया और दावा किया कि छोटा बच्चा पहले से ही एक स्टार बन गया है। नेटिज़ंस के एक वर्ग ने कमेंट सेक्शन में बाढ़ ला दी और उसी पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "भाई, यूजर नाम चुनने में कठिनाई होगी।" दूसरे ने लिखा, "स्टार किड्स बहुत नाराज़ होगा जब वह भविष्य में अपने लिए यूजर नाम नहीं चुन पाएगा।" देखें कमेंट्स।
एक 'Reddit' यूजर ने विराट कोहली की एक हालिया तस्वीर साझा की है, जब उन्हें लंदन में देखा गया। इसके कुछ ही देर बाद क्रिकेटर और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने घोषणा की कि उन्हें एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है। तस्वीर में विराट ब्लैक कलर की पफर जैकेट के साथ मैचिंग कलर की टोपी और डेनिम पैंट में नजर आ रहे थे। Reddit यूजर ने उनकी फोटो शेयर करते हुए लिखा, "विराट कोहली को लंदन में देखा गया। बढ़ा-चढ़ाकर किए गए दावे: कोई स्रोत नहीं, कोई सबूत नहीं। इसलिए अफवाहों के अनुसार विरुष्का बेबी बॉय का जन्म लंदन में हुआ था।"
विराट की फोटो सामने आने के तुरंत बाद नेटिजंस ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि विराट और अनुष्का बेहद सफल हैं, क्योंकि वे अपने दूसरे बच्चे के जन्म की खबर को दुनिया से छुपा सकते हैं और जब उन्हें सही लगे तब इसे साझा कर सकते हैं। कई अन्य लोग भी इसमें शामिल हुए और बताया कि अनुष्का ने कथित तौर पर लंदन में अकाय को जन्म दिया है, जिसके लिए क्रिकेटर को वहां देखा गया था।
पोस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की चार सबसे महंगी चीजें, जानें आलीशान घर और महंगी कारों की कीमत
20 फरवरी 2024 को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने दूसरे बच्चे के दुनिया में आने की घोषणा की थी। न्यू पैरेंट्स ने अपने-अपने इंस्टा हैंडल पर एक पिक्चर नोट पोस्ट किया और साझा किया कि उन्होंने अपने छोटे राजकुमार अकाय के आगमन के साथ दूसरी बार माता-पिता बनने का जश्न मनाया। उन्होंने आगे बताया कि वामिका के छोटे भाई का जन्म 15 फरवरी 2024 को हुआ था। नए माता-पिता ने अपने फैंस से अपनी प्राइवेसी का सम्मान करने का भी अनुरोध किया था।
Anushka Sharma-Virat Kohli के बेटे 'Akaay' के नाम का अर्थ, जानें हिंदू धर्म में क्या है इसका मतलब
फिलहाल, विराट कोहली के बेटे के फैन पेज और उनके जन्मस्थान के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।