By Shivakant Shukla Last Updated:
पॉपुलर टीवी शो ‘कुंडली भाग्य’ फेम एक्टर धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) और उनकी वाइफ व एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा (Vinny Arora) ने बीते दिन यानी 2 अप्रैल 2022 को सोशल मीडिया के जरिए इस बात की घोषणा की थी कि, वह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। अब हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी एक फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा की मुलाकात साल 2009 में शो ‘माता-पिता के चरणों में स्वर्ग’ के सेट पर हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे को करीब 6 सालों तक डेट करने के बाद साल 2016 में धूमधाम से शादी रचाई थी। अब शादी के करीब 6 साल बाद दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। 2 अप्रैल 2022 को धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा ने अपने-अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया था। फोटोज को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा था, ''हम अगस्त 2022 ️में एक छोटे चमत्कार की उम्मीद कर रहे हैं।''
(ये भी पढ़ें- इसी महीने होगी आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी, वेडिंग वेन्यू और गेस्ट लिस्ट आई सामने)
अब 3 अप्रैल 2022 को विन्नी अरोड़ा ने अपने इंस्टा हैंडल से पति धीरज के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं, लेकिन जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह विन्नी अरोड़ा बेबी बंप है। एक्ट्रेस बेहद गर्व के साथ इसे फ्लॉन्ट कर रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा है। यहां देखें तस्वीर।
इसके पहले, विन्नी अरोड़ा की बेस्ट फ्रेंड व एक्ट्रेस शाइनी दोशी ने विन्नी के प्रेग्नेंसी की खबर पर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए ढेर सारी तस्वीरें शेयर की थीं। इनमें वह विन्नी अरोड़ा, प्रणिता पंडित समेत अपने और कई दोस्तों के साथ दिखाई दे रही थीं। फोटोज में सभी एक्ट्रेसेस बेबी शूज और टी-शर्ट लिए बेहद खुश दिख रही थीं।
(ये भी पढ़ें- विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर ने शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर कर पति को विश किया बर्थडे)
फिलहाल, हम विन्नी अरोड़ा की प्रेग्नेंसी जर्नी की और तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।