By Shivakant Shukla Last Updated:
पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ फेम एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) आज यानी 18 फरवरी 2022 को अपनी मंगेतर शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। आइए आपको उनकी वेडिंग फोटोज दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने साल 2019 में ही सगाई की थी। इसके करीब तीन साल बाद वह 14 फरवरी 2022 को कोर्ट मैरिज के जरिए शादी के बंधन में बंधे थे और अब पांपरिक रीति-रिवाज के अनुसार दोनों शादी के सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो चुके हैं।
दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन फोटोज में जहां शीतल रेड कलर के लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, आइवरी कलर की शेरवानी में सिर पर साफा बांधे हुए विक्रांत भी काफी जच रहे हैं। दोनों मंडप में अपनी शादी की रस्मों को पूरा कर रहे हैं। यहां देखें फोटोज।
शादी से पहले 18 फरवरी 2022 को ही विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर की हल्दी सेरेमनी आयोजित की गई, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में विक्रांत अपनी होने वाली दुल्हन शीतल ठाकुर के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान विक्रांत व्हाइट आउटफिट में हल्दी में सराबोर हैं, जबकि शीतल ठाकुर येलो कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दोनों अपनी हल्दी पर दिल खोलकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
फिलहाल, हम भी विक्रांत और शीतल की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। वैसे, आपको कपल की शादी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।