By Pooja Shripal Last Updated:
जाने-माने फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) की बेटी कृष्णा भट्ट (Krishna Bhatt) आज यानी 11 जून 2023 को अपने मंगेतर वेदांत सरना संग शादी करने के लिए तैयार हैं। कृष्णा की वेडिंग फेस्टिविटीज मेहंदी समारोह के साथ शुरू हो चुकी हैं। अब, हाल ही में हमें कृष्णा के शानदार संगीत समारोह की झलकियां मिली हैं।
10 जून 2023 को विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट और उनके मंगेतर वेदांत सरना ने अपने करीबी लोगों की उपस्थिति में संगीत का फंक्शन एंजॉय किया। हाल ही में, एक पैपराजी इंस्टाग्राम अकाउंट से उनके संगीत का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें होने वाली दुल्हन अपने मंगेतर वेदांत के साथ हाथों में हाथ डाले चलते हुए नजर आ रही हैं। इसके अलावा, उन्होंने साथ में कैमरों के लिए पोज भी दिए और इसमें कोई शक नहीं कि अपने संगीत के जश्न में दोनों 'पिक्चर परफेक्ट' लग रहे थे।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
अपनी संगीत नाइट के लिए जल्द ही होने वाली दुल्हन कृष्णा ने आइवरी कलर का चिकनकारी शरारा सेट पहना था, जिसमें सिल्वर सीक्विन के साथ सजावट की गई थी। कृष्णा ने अपने आउटफिट को फुल-स्लीव्ड प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज़ के साथ स्टाइल किया था, जिसमें हेमलाइन पर टैसल डिटेलिंग और एम्ब्रॉयडर्ड नेट दुपट्टा था। उन्होंने अपने लुक को लेयर्ड नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, डेवी मेकअप और पोनीटेल से निखारा था। दूसरी ओर, कृष्णा के मंगेतर वेदांत ब्लैक शर्ट और मैचिंग पैंट व ब्लेज़र में डैपर लग रहे थे।
9 जून 2023 को होने वाली दुल्हन कृष्णा ने अपनी मेहंदी की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। अपने इस खास दिन के लिए कृष्णा बेहद सिंपल लुक में नजर आई थीं। उन्होंने एक ब्लू कलर के अनारकली सूट को पिक किया था, जिसमें गोल्डन ज़री वर्क किया गया था। बिना मेकअप के सिर्फ इयररिंग्स से अपने लुक को कंप्लीट करते हुए कृष्णा क्यूट लग रही थीं। तस्वीरों में उन्होंने अपनी खूबसूरत मेहंदी को भी फ्लॉन्ट किया था।
कृष्णा और वेदांत ने 4 दिसंबर 2022 को सगाई की थी। अपनी सगाई के लिए कृष्णा ने येलो कलर का फुल-स्लीव्स वाला अनारकली सूट पहना था। इसके साथ उन्होंने कंट्रास्ट कलर का दुपट्टा कैरी किया था। मिनिमल मेकअप और कम ज्वेलरी के साथ अपने लुक को कंप्लीट करते हुए कृष्णा खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, उनके मंगेतर वेदांत सफेद रंग की प्रिंटेड शेरवानी में हैंडसम लग रहे थे।
इसके साथ, कृष्णा ने एक हार्दिक नोट भी लिखा था, जिसे इस प्रकार पढ़ा जा सकता है, "एक मानसून रोमांस जो सर्दियों की सगाई में समाप्त हुआ। गर्मियों की अनंतता देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।" कृष्णा के पिता विक्रम भट्ट ने भी अपनी बेटी की सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए उनके लिए एक इमोशनल सॉन्ग लिखा था। पोस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, हमें कृष्णा और वेदांत की शादी की तस्वीरों का इंतजार है। तो आपको उनके संगीत की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।