Veda Ambani अपनी दादी Nita की खूबसूरती पर हुईं फिदा, नातिन Aadiya को गोद लिए दिखे 'नानू' Mukesh

​हाल ही में, हमें मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की एक प्यारी सी तस्वीर मिली, जिसमें वे अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग पार्टी के दौरान अपनी नातिन और पोती आदिया व वेदा को गोद में लिए हुए थे। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Veda Ambani अपनी दादी Nita की खूबसूरती पर हुईं फिदा, नातिन Aadiya को गोद लिए दिखे 'नानू' Mukesh

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) अपने ग्रैंडपैरेंट्स होने के हर पल को खूब एंजॉय करते हैं। दोनों अक्सर अपनी बिजी लाइफ से समय निकालकर चारों नाती-नातिन और पोते-पोती के साथ खेलते हुए नजर आते हैं। हाल ही में, हमें ऐसी ही एक क्यूट झलक​​ मिली, जिसने हमारा दिल ​पिघला दिया।

मुकेश अंबानी-नीता अंबानी एक नई तस्वीर में अपनी नातिन और पोती को गोद लिए आए नजर

हाल ही में, हमें मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी की एक प्यारी सी तस्वीर मिली, जिसमें वे अपनी पोती वेदा और नातिन आदिया को गोद में लिए हुए हैं। कथित तौर पर यह तस्वीर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की क्रूज पर आयोजित दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी की है।

mukesh ambani faimily

फोटो में जहां मुकेश ने स्ट्राइप्ड शर्ट पहनी हुई है, वहीं उनकी नातिन आदिया एक व्हाइट कलर की ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही हैं। दूसरी ओर, नीता रफल्ड स्लीव्स वाली ग्रीन कलर की ड्रेस में अच्छी लग रही हैं और ऐसा लग रहा था कि नीता की पोती वेदा भी उनकी खूबसूरती से हैरान थीं, क्योंकि मल्टीकलर्ड ड्रेस पहने छोटी बच्ची अपनी प्यारी छोटी हिरणी जैसी आंखों से अपनी दादी को निहारती हुई दिखाई दे रही थी।

Nita Ambani ने बेटे की ​क्रूज पार्टी में पहनी महंगी ड्रेस, 3 करोड़ की नीलम जड़ित घड़ी ने खींचा ध्यान। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जब मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने चारों प्यारे ग्रैंडचिल्ड्रेन्स के साथ खेलते हुए आए थे नजर

इससे पहले, निर्देशक पुनीत मल्होत्रा ​​द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियो में मुकेश और नीता को अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग उत्सवों का आनंद लेते हुए देखा गया था। वीडियो के अंत में दोनों अपने चारों ग्रैंडचिल्ड्रेन्स पृथ्वी, आदिया, कृष्णा और वेदा के साथ आंगन में खेलते हुए देखे गए थे। जहां नीता बुलबुले उड़ाती हुई दिखाई दी थीं, वहीं मुकेश अपने पोते पृथ्वी को किताब पढ़ने में मदद करते हुए दिखाई दिए थे। अंबानी परिवार की दोनों राजकुमारियां क्रीम कलर की फ्रॉक में बहुत प्यारी लग रही थीं। यह पल वाकई बहुत खूबसूरत था।

mukesh ambani family

mukesh ambani

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जामनगर में 'रिलायंस परिवार' के डिनर से अंबानी की फुल फैमिली फोटो

मार्च 2024 में अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट की पहली प्री-वेडिंग बैश के बाद उन्होंने जामनगर में अपने 'रिलायंस परिवार' के लिए एक शानदार डिनर का आयोजन किया था। इंटरनेट पर सामने आई एक तस्वीर में पूरा अंबानी परिवार एक साथ पोज़ देता हुआ दिखाई दे रहा था, जिसमें मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, ईशा अंबानी, उनके पति आनंद पीरामल, उनके जुड़वा बच्चे कृषा और आदिया, आकाश अंबानी, श्लोका मेहता, उनके बच्चे पृथ्वी और वेदा, अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट शामिल थे।

mukesh ambani family

Nita Ambani पर्पल 3डी बटरफ्लाई ड्रेस में दिखीं ​खूबसूरत, नातिन Aadiya को गोद लिए दिखे Mukesh Ambani। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग बैश से नीता और मुकेश के इस प्यारे पल के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.