वरुण धवन की मां आदित्य रॉय कपूर की शादी के लिए ढूंढ रहीं लड़की, डेविड धवन बोले- 'ऐसे ही रहने दो'

फिल्म निर्माता रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में आदित्य रॉय कपूर, डेविड धवन और लाली धवन शामिल भी शामिल हुए। इस दौरान लाली ने आदित्य की शादी के लिए एक लड़की खोजने का वादा किया। देखें वीडियो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

वरुण धवन की मां आदित्य रॉय कपूर की शादी के लिए ढूंढ रहीं लड़की, डेविड धवन बोले- 'ऐसे ही रहने दो'

बॉलीवुड में दिवाली की धूम शुरू हो गई है। 19 अक्टूबर 2022 को फिल्म निर्माता रमेश तौरानी ने एक दिवाली पार्टी होस्ट की, जिसमें कई सितारों ने शिरकत की। अभिनेता आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) को फिल्म निर्माता डेविड धवन के साथ रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में देखा गया। पार्टी में डेविड की पत्नी लाली धवन भी शामिल हुई थीं।

ramesh

एक पैपराज़ी अकाउंट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें लाली अपने पति के साथ वेन्यू में एंट्री कर रही हैं और उसी समय आदित्य दोनों के बीच शामिल हो गए। तीनों ने आदित्य की शादी को लेकर बातचीत की। लाली ने आदित्य के लिए एक लड़की खोजने का वादा किया। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

aditya

(ये भी पढ़ें- अंतरा मोतीवाला की बेटी थिया मारवाह हुईं एक साल की, नानी टीना अंबानी ने विश किया बर्थडे)

आदित्य ने सफेद पायजामा के साथ काले रंग का कुर्ता पहना था। डेविड को काली पैंट के साथ एक नीली शर्ट पहने देखा जा सकता है। वहीं, डेविड की पत्नी लाली ने एक सफेद एथनिक ड्रेस में नजर आईं और इस अवसर के लिए उन्होंने एक छोटा पोटली बैग लिया था।

devid

devid

वीडियो में डेविड धवन एक्टर आदित्य को "इटरनल बैचलर" कहते हुए सुने जा सकते हैं, जिस पर उन्होंने जवाब दिया, "मुझे उम्मीद है कि मैं 'बैचलर' नहीं रहूंगा।" उसी समय लाली बातचीत में शामिल हो गईं और कहा, "नहीं नहीं, मैं तुम्हारे लिए एक लड़की ढूंढ रही हूं।" लाली की बात सुनने के बाद डेविड ने कहा, "छोड़ न यार, ऐसे ही अच्छा है। काश मैं और तुम ही होते।" अंत में आदित्य उनकी बात सुनकर हंसने लगे।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

(ये भी पढ़ें- नीता अंबानी ने भतीजी के संगीत में पति मुकेश संग किया था डांस, दुल्हन की बुआ पर टिकी सबकी नजर)

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने टिप्पणी की, “अच्छा.. ठेठ बुजुर्ग..बहुत दर्द देने वाला कमेंट, जहां हमें मुस्कुराने ​के सिवाय और कोई विकल्प नहीं।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, "खुद के बेटे के लिए तो वो खुद ढूंढ लाया..अब इसके लिए ही सही।'' एक अन्य ने टिप्पणी की, "काश आदित्य और दिशा 'मलंग' के दौरान डेट करते, तो अब तक उनकी शादी हो जाती और उनके प्यारे बच्चे होते, लेकिन दिशा टाइगर श्रॉफ के साथ थी।''

devid

पिछले कुछ समय से आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे की डेटिंग की खबरें मीडिया में छाई हुई हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक दोनों ने कोई बात नहीं की है। आदित्य रॉय कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह आखिरी बार संजना सांघी के साथ फिल्म 'राष्ट्र कवच ओम' में नजर आए थे। वह अगली बार फिल्म 'गुमराह' में मृणाल ठाकुर के साथ दिखाई देंगे।

ananya

(ये भी पढ़ें- जान्हवी कपूर ने बहन खुशी को दी एक्टर को डेट न करने की सलाह, बताई इसके पीछे की वजह)

फिलहाल, आदित्य रॉय कपूर की शादी के बारे में आपका क्या ख्याल है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis