By Pooja Shripal Last Updated:
यंग जेनरेशन के बेहतरीन बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) अपने मस्तीभरे अंदाज और मजाकिया स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'भेड़िया' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फिल्म 25 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस बीच, एक इंटरव्यू में एक्टर ने खुलासा किया है कि एक टाइम में उनका टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) पर तगड़ा क्रश था। हालांकि, इसके लिए उन्हें सानिया की मां से डांट भी मिली थी।
'क्रेजी टेल्स मिड ईस्ट' के साथ बातचीत में वरुण धवन ने खुलासा किया है कि टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पर उनका क्रश था और उनकी मां ने उन्हें इसके लिए डांटा था। बात उस समय की है, जब वरुण एक प्रोडक्शन कंपनी के साथ एक ऐड पर काम कर रहे थे।
इस बारे में वरुण ने कहा, "मैं 'मैड प्रोडक्शंस' मुकुल आनंद की टीम के लिए एक विज्ञापन पर काम कर रहा था, जिसमें सानिया मिर्ज़ा थीं। हमें 300 जूते लेने थे। मैं लिंकिंग रोड गया और 300 जूते किराए पर लिए। उस समय उन्होंने मुझसे एक सेब लाने के लिए कहा और मैं सेब ले आया। मैं सेब लेकर उनकी मां के पास गया। जब मैं उन्हें सेब दे रहा था, तो मैंने कांपते हुए कहा आंटी ... सेब। उनकी मां को ये थोड़ा अजीब लगा, तो उन्होंने पूछा कि आपको यह सेब लाने के लिए किसने कहा था? सौभाग्य से वह (सानिया) आईं और सब कुछ संभाल लिया। मुझे इसके लिए 5000 रुपए मिले थे, जूते लेने के लिए और शायद सेब भी।"
(बेहद फिल्मी है वरुण धवन की लव लाइफ, जानने के लिए पढ़ें ये खबर)
बता दें कि वरुण इन दिनों अपनी नई फिल्म 'भेड़िया' का प्रमोशन कर रहे हैं। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में उनके साथ कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा, उनके साथ इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल जैसे मंझे हुए कलाकार भी हैं। यह फिल्म 25 नवंबर 2022 को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज के लिए तैयार है।
हाल ही में, वरुण ने गोवा में चल रहे 'इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया' में भी परफॉर्म किया था। 28 नवंबर तक चलने वाले इस फेस्टिवल में 'भेड़िया' की भी स्क्रीनिंग की जाएगी। 'भेड़िया' के अलावा, वरुण के पास नितेश तिवारी की फिल्म 'बवाल' भी है, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस जान्हवी कपूर नजर आएंगी।
(क्या वरुण धवन जल्द बनने वाले हैं पापा? 'बिग बॉस 16' के सेट पर सलमान खान ने दिया हिंट)
फिलहाल, वरुण के सानिया पर क्रश वाले खुलासे पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।