By Pooja Shripal Last Updated:
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इस समय अपने लेटेस्ट सॉन्ग 'लव स्टीरियो अगेन' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। इस बीच, खबरें हैं कि एक्टर दीशा धानुका (Deesha Dhanuka) को डेट कर रहे हैं। इससे पहले, वह एक्ट्रेस दिशा पाटनी संग रिलेशन में थे। हालांकि, कई सालों तक साथ रहने के बाद उन्होंने ब्रेकअप कर लिया था।
'बॉम्बे टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ अब सिंगल नहीं हैं, वह पिछले डेढ़ साल से दीशा धानुका को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट से पता चला कि दीशा एक प्रोडक्शन हाउस में सीनियर पद पर काम करती हैं और टाइगर के दिशा पाटनी से अलग होने के बाद से उनकी नजदीकियां बढ़ रही हैं। दीशा अक्सर स्क्रिप्ट पर टाइगर को सुझाव देती हैं, जबकि टाइगर उनकी फिटनेस का ख्याल रखते हैं।
रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है, “वे लगभग डेढ़ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दिशा अक्सर उन्हें स्क्रिप्ट के बारे में सुझाव देती हैं, जबकि एक्टर ने उनकी फिटनेस की जिम्मेदारी संभाली है। टाइगर का परिवार भी दीशा को पसंद करता है। उनके रिश्ते के बारे में हर कोई अच्छी तरह से जानता है।''
जब 'ईटाइम्स' ने टाइगर श्रॉफ के साथ डेटिंग की अफवाहों पर बात करने के लिए दीशा से संपर्क किया, तो उन्होंने इस पर कोई कमेंट नहीं करने का फैसला किया। हालांकि, जब इसके लिए टाइगर श्रॉफ से संपर्क किया गया, तो उन्होंने अफवाहों का खंडन किया। उन्होंने कहा, "मुझे लगा कि कुछ महीने पहले मेरा लिंक-अप किसी और से हो गया है, लेकिन नहीं, मैं पिछले दो सालों से सिंगल हूं।"
हाल ही में, दिशा पाटनी तब सुर्खियों में आई थीं, जब उन्हें अपने एक्स-बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ दिल्ली के एक इवेंट में साथ पहुंचते हुए देखा गया था। उनके फैंस पूर्व-लवबर्ड्स को एक साथ देखकर बहुत खुश थे। इसके अलावा, टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ भी उनके साथ थीं।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ ने कुछ सालों तक डेट करने के बाद 2022 में ब्रेकअप कर लिया था। हालांकि, अब दिशा मूव-ऑन कर चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में, अपने जिम ट्रेनर अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक संग अपने रिश्ते को कंफर्म किया। दरअसल, 6 अगस्त 2023 को दिशा पाटनी, अलेक्जेंडर के साथ एक पार्टी में दिखाई दी थीं। पार्टी से सामने आए एक वीडियो में वह अलेक्जेंडर को अपना बॉयफ्रेंड कहती हुई नजर आई थीं। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, टाइगर श्रॉफ की नई गर्लफ्रेंड के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।