By Shalini Bajpai Last Updated:
शादी की प्लानिंग करना रोलर-कोस्टर की सवारी करने जैसा है। डिजाइनर को चुनने से लेकर वेडिंग स्थल के चयन तक, दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी को परफेक्ट बनाने की पूरी कोशिश करते हैं। हालांकि, कोरोना महामारी ने शादियों पर बहुत प्रभाव डाला है, पहले जहां शादी में हजारों मेहमानों की सूची बनाई जाती थी, वहीं इस दौर में कम से कम लोगों की मौजूदगी में शादियां कराई जा रही हैं। जिससे अब पहले की तरह न तो सजावट हो पा रही है और न ही भव्य समारोह। लेकिन, इतना सब कुछ बदलने के बाद भी जो नहीं बदला, वो है दूल्हा व दुल्हन के आउटफिट्स व उनका मेकअप।
आज के समय में, दूल्हा और दुल्हन दोनों के पास इतने सारे विकल्प मौजूद हैं कि, उनमें सबसे अच्छे आउटफिट्स का चुनाव करना बेहद मुश्किल काम लगता है। हालांकि, इन दिनों प्रसिद्ध डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के सिग्नेचर रेड लहंगे सभी दुल्हनों का दिल चुरा रहे हैं। इन्हीं दुल्हनों में शामिल हैं हमारी दुल्हन मालविका खियारा, जिन्होंने लेटेस्ट वेडिंग ट्रेंड्स को फॉलो किया और सब्यसाची का लहंगा पहनकर इंटीमेट वेडिंग की। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
सब्यसाची दुल्हन मालविका खिआरा ने 6 जून 2021 को दुबई के 'मंदारिन ओरिएंटल जुमेरा' में अपने सपनों के राजकुमार कृष मेहता के साथ शादी रचाई थी। उन्होंने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए डिजाइनर लहंगा पहना था, लेकिन जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था, वह एक छोटी लड़की थी। उस छोटी लड़की ने दुल्हन के लहंगे की तरह ही एक कस्टमाइज्ड सब्यसाची लहंगा पहना हुआ था। कैमरे के लिए पोज देते हुए दोनों (दुल्हन और छोटी बच्ची) ही बेहद प्यारे लग रहे थे।
(ये भी पढ़ें- सब्यसाची की इस दुल्हन ने पहना ग्रीन कलर का अनोखा लहंगा, रॉयल ज्वेलरी ने लुक में लगाया चार-चांद)
मालविका और कृष की शादी वास्तव में देखने लायक थी। मालविका ने सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किया गया भव्य लाल रंग का लहंगा पहना था। मालविका हल्के मेकअप, चमकदार आंखें और न्यूड लिप शेड के साथ बेहद आकर्षक लग रही थीं। यही नहीं, उनकी शानदार ज्वेलरी ने भी सबका मन मोह लिया था।
मालविका ने 'वैशाली दोशी' ज्वेल्स के रशियन एमराल्ड्स के साथ अनकट डॉयमंड के क्लासिक ज्वेलरी सेट को चुना था। इसके अलावा, उनकी मेकअप आर्टिस्ट आयशा खान ने दुल्हन की ज्वेलरी की निचली लैश लाइन में हरे रंग का एक पॉप जोड़ा था। आयशा ने दुल्हन मालविका के बालों को एक बन में बांधा था और उस बन को एक सुंदर सफेद गजरे से सजाया था।
(ये भी पढ़ें- इस सब्यसाची दुल्हन ने फ्लॉन्ट किया अपना कलरफुल लहंगा, मल्टीकलर्ड गजरे ने खींचा सबका ध्यान)
वहीं, उनके होने वाले पति कृष ने ऑफ-व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी। इस शेरवानी के कॉलर पर गोल्डन कढ़ाई की गई थी। उनके इस आउटफिट को 'मिसचीफ फैशन' द्वारा डिजाइन किया गया था। उन्होंने अपने इस आउटफिट को मैरून दोशाला और पर्ल नेकपीस के साथ पेयर किया था।
अपने मेहंदी समारोह के दौरान मालविका ने पीले रंग की वन-शोल्डर ड्रेप ड्रेस पहनी थी, जिसमें गोल्डन सजावट थी। वहीं, उनकी बेल्ट पर मिरर वर्क किया गया था। उन्होंने मैसी पोनीटेल, फ्लैश गाल और न्यूड लिप्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था।
जबकि, दूल्हे ने अपने लिए एक ऑफ व्हाइट कुर्ता-पायजामा चुना था। इस ड्रेस के साथ कृष ने पेस्टल कलर का नेहरू जैकेट पेयर किया था। इस जैकेट में धागे की कढ़ाई की गई थी।
शाम के समय, मालविका ने 'ज़रा उम्रीगर' का एक कस्टम ओम्ब्रे गाउन पहना था। ये गाउन नीले रंग का था और इस पर फूलों की आकर्षक कढ़ाई की गई थी। इसके साथ ही, मालविका की मेकअप आर्टिस्ट ने उन्हें बोल्ड लुक दिया था। आयशा ने ग्राफिक लाइनर से उनकी (दुल्हन) आंखों को खूबसूरत बनाया था।
वहीं, इस मौके पर दूल्हे ने सफेद शर्ट और काले रंग के टक्सीडो का चुनाव किया था। इस ड्रेस में कृष बहुत हैंडसम लग रहे थे।
अपनी सगाई की रात दुल्हन मालविका बहुत प्यारी लग रही थीं। उन्होंने इस मौके पर फेमस डिजाइनर अनुश्री रेड्डी का हरे रंग का लहंगा पहना था। इस लहंगे में शानदार कढ़ाई की गई थी।
उन्होंने अपने इस लुक को 'एल एस जावेरी' के सिंगल लेयर के डायमंड नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स से पूरा किया था। इसके अलावा, उनकी मेकअप आर्टिस्ट ने मालविका को हल्के मेकअप व बिग बाउंस कर्ल हेयर के साथ गुलाबी-टोंड लुक दिया था।
वहीं दूसरी तरफ, उनके दूल्हे ने भी अपने लिए बिल्कुल यूनिक ड्रेस चुनी थी। कृष ने मालविका के लहंगे के कलर यानी हरे रंग का कुर्ता पायजामा पहना था। इसके साथ उन्होंने 'मिसचीफ फैशन' की मैचिंग की नेहरू जैकेट पेयर किया था।
(ये भी पढ़ें- सब्यसाची की इस दुल्हन ने वेडिंग रिसेप्शन के दिन अपनाया मिनिमल लुक, जानें डीटेल्स)
फिलहाल, ये जोड़ा बहुत प्यारा लग रहा था। इसके साथ ही, दुल्हन के साथ चल रही छोटी बच्ची ने इस इवेंट में चार-चांद लगा दिए थे। इस बच्ची ने हर जगह पर दुल्हन की ड्रेस की तरह ही अपनी ड्रेस का चुनाव किया था। दोनों बिल्कुल राजकुमारी की तरह लग रही थीं। उनकी ये प्यारी तस्वीरें आपका दिल जीत लेंगी।
वैसे तो, मालविका और कृष अपने यूनिक आउटफिट्स में बहुत सुंदर लग रहे थे, लेकिन आपको ये जोड़ा कैसा लगा? हमें कमेंट करके बताइए और कोई जरूरी सुझाव हो तो अवश्य दीजिए।