By Varsha Kharkhodia Last Updated:
शादी एक ऐसा समारोह है, जिसमें फन, फूड और फैशन होता है। हालांकि, शादी में हर किसी की नजर दुल्हन और उसके ड्रेस पर ही होती है। यही कारण है कि, हर दुल्हन अपने इस खास दिन पर बेस्ट आउटफिट को चुनना चाहती है। लेकिन, जब दुल्हन के फैशन की बात आती है, तो मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा एक ऐसा नाम है, जो हर दुल्हन के दिमाग में आता है।
हाल ही में, हमें एक ऐसी दुल्हन मिली, जो मनीष मल्होत्रा के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वो अपने प्री-वेडिंग समारोह के दौरान एक डीवा की तरह लग रही थीं। दुल्हन दीक्षा पांडे ने मनीष मल्होत्रा के 'नूरानियत' कलेक्शन से सिल्वर सीक्विन लहंगे को चुना था। उनके लहंगे में पत्ती की कढ़ाई हुई थी। साथ ही लाखों सीक्विन लगे थे। उन्होंने अपने लहंगे को एक रॉयल नेकलाइन वाले स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ पेयर किया था। इसके अलावा, उन्होंने अपने ब्लाउज के स्ट्रैप के दाईं ओर एक पंख वाला दुपट्टा पहना हुआ था।
(ये भी पढ़ें- मनीष मल्होत्रा की दुल्हन ने पहना 'पाइनएप्पल येलो' लहंगा, संगीत के यूनिक ड्रेस ने जीता दिल)
दीक्षा ने अपने लुक को अनोखी डायमंड ज्वेलरी के साथ एक्सेसराइज किया था। उनके आभूषणों में एक सुंदर नेकपीस, एक जोड़ी झुमके और हीरे के कंगन व अंगूठी शामिल थे। अपने इस अवतार में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके लुक की बात करें तो, उन्होंने डार्क आई मेकअप, गुलाबी ब्लश गाल और न्यूड लिपस्टिक का चयन किया था।
(ये भी पढ़ें- इस दुल्हन ने शादी में पहना तरुण तहिलियानी का रोज पिंक 'काशीदाकारी' लहंगा, दिखीं राजकुमारी)
दीक्षा के दूल्हे यश भाटिया की बात करें तो, उन्होंने एक धनुष, एक पगड़ी और एक काले रंग के सीक्विन सूट के साथ एक सफेद शर्ट पहनी थी। इस लुक में वो काफी जच रहे थे। साथ में ये कपल बेहद प्यारा लग रहा था।
(ये भी पढ़ें- सब्यसाची की इस दुल्हन ने अपनी शादी में पेस्टल पिंक लहंगे के साथ पहने अनोखे कलीरे)
फिलहाल, आपको दुल्हन का ये लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।