By Shivakant Shukla Last Updated:
Telugu Actress Shubra Aiyappa Wedding: अपने बड़ों की मौजूदगी में शादी करना जीवन के सबसे बड़े आशीर्वाद से कम नहीं है और यह और भी खास तब हो जाता है, जब आप अपने पैतृक घर पर शादी के बंधन में बंधते हैं। तेलुगु एक्ट्रेस शुभ्रा अयप्पा (Shubra Aiyappa) ने बैंगलोर में अपने पैतृक घर पर विशाल शिवप्पा के साथ शादी रचाई। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
19 जनवरी 2023 को अपने इंस्टा हैंडल से लोकप्रिय तेलुगु अभिनेत्री ने शुभ्रा अयप्पा दुनिया के साथ अपने जीवन की खुशखबरी की घोषणा की। उन्होंने अपने जीवन के प्यार और पेशे से एक बिजनेमसैन विशाल शिवप्पा से शादी की। शादी एक इंटीमेट सेरमनी थी और यह पारंपरिक तरीके से की गई। कपल विशाल के 150 साल पुराने पैतृक घर पर अपने करीबी दोस्तों और परिवार की उपस्थिति में शादी रचाई। तस्वीरों के साथ शुभ्रा ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, "विशाल और मैंने 'दोड्डामाने' में अपने प्रियजनों की उपस्थिति में शादी की। यह उनका 150 से अधिक वर्षों का पैतृक घर है। हमने इस जादुई जगह में अपने खूबसूरत प्रियजनों के साथ इस खुशी के मौके का प्यार महसूस किया।"
शादी के लिए कपल ने पूरी तरह से पारंपरिक दक्षिण भारतीय शादी की ड्रेस चुनी थी। शुभ्रा गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में स्टनिंग लग रही थीं, जिसमें गुलाबी रंग के अंडरटोन पैनलिंग के हिंट्स थे। उन्होंने पारंपरिक गोल्डन टेंपल ज्वेलरी पहनी थी और अपने बालों पर चमेली की माला और गजरा पहना था। मेंहदी लगे हाथ, डार्क मेकअप और उनकी चमकदार मुस्कान ने शो को चुरा लिया। दूसरी ओर, शुभ्रा के दूल्हे विशाल ने एक सफेद रंग का कुर्ता पहना था और एक मैचिंग वेष्टि के साथ इसे पेयर किया था। उन्होंने सुनहरे रंग का अंगवस्त्रम धारण किया था और डार्क कलर की पगड़ी पहनी थी। कुल मिलाकर यह जोड़ी स्वर्ग में बनी जोड़ी लग रही थी।
शुभ्रा और विशाल ने लगभग एक साल पहले जनवरी 2022 में एक-दूसरे से सगाई की थी। कपल ने मालदीव की अपनी यात्रा से खुद की तस्वीरें पोस्ट करके मजाकिया अंदाज में अपनी सगाई की घोषणा की थी। तस्वीरों से शुभ्रा को अपनी उंगली पर एक हीरे की अंगूठी को फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है, जो उनकी सगाई का संकेत देता है।
फिलहाल, हम शुभ्रा और विशाल के लिए ढेर सारे प्यार की कामना करते हैं।