टीवी की इन जोड़ियों को मिलवाने में था एकता कपूर का हाथ, सेट पर कर बैठे अपने को-स्टार्स से प्यार

एकता कपूर (Ekta Kapoor) को टीवी इंडस्ट्री की क्वीन कहा जाता है, जिनके शोज के सेट पर कुछ ऐसी जोड़ियां बनी, जोकि एक परफेक्ट कपल गोल देती है।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

टीवी की इन जोड़ियों को मिलवाने में था एकता कपूर का हाथ, सेट पर कर बैठे अपने को-स्टार्स से प्यार

एकता कपूर ( Ekta Kapoor) को टीवी इंडस्ट्री की क्वीन कहा जाता है। उन्होंने एक से एक बढ़कर सीरियल्स देकर लोगों के बीच अपनी खास जगह बनाई है। इतना ही नहीं एकता कपूर भले ही अभी तक सिंगल है, लेकिन उन्होंने अपने शोज के जरिए कई कपल्स की जोड़ी बनाई है, जोकि इस वक्त खुशहाल शादीशुदा जीवन जी रहे हैं। ऐसे में ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि 'एकता कपूर ने बना दी जोड़ी'। चाहे हम बात करें ये है मोहब्बते के सेट पर मिले दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) की या फिर सीरियल कुटुंब के सितारे गौरी प्रधान और हितेन तेजवानी की।

एकता कपूर भले ही आज सिंगल है, लेकिन उन्होंने अपने शोज के जरिए कई जोड़ियों को रील लाइफ से रियल लाइफ पार्टनर बनाया है। ऐसे में हम टीवी के 5 ऐसे फेमस कपल्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिनका प्यार एकता कपूर के सीरियल के सेट पर परवान चढ़ा और आज वो एक-दूसरे के साथ खूबसूरत जिंदगी जी रहे हैं। घंटों एक साथ काम करने के बाद कब रील लाइफ वाला प्यार रियल लाइफ में बदल गया पता ही नहीं चला। यहां देखिए उन कपल्स की एक झलक.... 

ये भी पढ़ें: एक प्रैंक कॉल से शुरु हुई थी अनिल कपूर की लवस्टोरी, कुछ इस तरह थामा था सुनीता का हाथ

#1-  दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

चलिए सबसे पहले बात करते है टीवी इंडस्ट्री की सबसे क्यूट जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया की। इस कपल को हम जब भी देखते हैं तो हमारे मन में एक ही ख्याल आता है कि दोनों एक साथ कितने प्यार लगते हैं। दोनों की मुलाकात सबसे पहले एकता कपूर के सीरियल ये है मोहब्बतें के सेट पर हुई। जहां दिव्यांका सीरियल में मुख्य किरदार निभा रही थी। वहीं, विवेक दाहिया एक पुलिस वाले का किरदार निभाने के लिए शो में दाखिल हुए थे। दोनों काफी कम वक्त में एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे और उन्होंने अपने प्यार को शादी जैसा खूबसूरत नाम दिया। 

#2- गौरी प्रधान और हितेन तेजवानी

 फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

अब बारी आती है टीवी इंडस्ट्री की सबसे सफल शादीशुदा जोड़े गौरी प्रधान और हितेन तेजवानी की। 2001 में दोनों की मुलाकात सबसे पहले सीरियल "कुटुंब" के सेट पर हुई थी। हितेन तेजवानी की गौरी से दूसरी शादी हुई है। हितने ने पहले अरेंज मैरिज की थी, जोकि ज्यादा वक्त तक नहीं चल पाई थी। 2004 में सीरियल "क्योंकि सास भी कभी बहू थी" के वक्त तक दोनों शादी के बंधन में बंधे चुके थे। आज दोनों के दो प्यारे-प्यारे बच्चे हैं।

#3- गौतमी कपूर और राम कपूर

 फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

गौतमी और राम कपूर की मुलाकात सबसे पहले सीरियल 'घर एक मंदिर' के सेट पर हुई थी। दोनों को एक दूसरे से प्यार इस शो के दौरान ही हुआ था। इस शो में गौतमी ने राम कपूर की भाभी का रोल निभाया था। बाद में दोनों ने 2003 में शादी कर ली और आज ये जोड़ी सभी को एक परफेक्ट गोल देती हुई नजर आ रही हैं, दोनों की एक बेटी और बेटा है।

ये भी पढ़ें: राज कपूर के प्यार में दीवानी नरगिस ने इसलिए थामा था सुनील दत्त का हाथ, इस हादसे ने बदली जिंदगी

#4- रित्विक धनजानी और आशा नेगी

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

रित्विक धनजानी और आशा नेगी सभी की फेवरेट जोड़ी में से एक है। इनकी मुलाकात सबसे पहले शो पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई थी। इसी शो में दोनों को प्यार हो गया और दोनों ने हमेशा एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला कर लिया। 

#5-  श्वेता कवतरा और मानव गोहिल

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

अब बात करते है सीरियल कहानी घर-घर के सेट पर मिले श्वेता कवतरा और मानव गोहिल की। दोनों ने इस सीरियल में पल्लवी और विक्रम का रोल निभाया था। इन किरदारों को निभाते-निभाते दोनों को कब प्यार हो गया उन्हें पता ही नहीं लगा। दोनों सबसे पहले एक दूसरे के करीबी दोस्त बने और बाद में दोनों 2004 में शादी के बंधन में बंध गए।

एकता कपूर भले ही आज सिंगल है, लेकिन उन्होंने अपने शोज के जरिए कई जोड़ियों को रील लाइफ से रियल लाइफ पार्टनर बनाया है। एकता कपूर ने ऐसी जोड़ियां बनाई है जोकि हर किसी को एक परफेक्ट कपल गोल देती हुई नजर आती है।

BollywoodShaadis