By Rinki Tiwari Last Updated:
बिहार के ‘विपक्ष के नेता’ तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) जल्द अपनी जिंदगी के नए फेज की शुरुआत करने वाले हैं। जी हां, 32 साल के दिग्गज नेता तेजस्वी यादव जल्द ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि, होने वाली दुल्हन के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यहां हम आपको उनकी सगाई और शादी से जुड़े अपडेट्स देने जा रहे हैं।
दरअसल, पूर्व मुख्य मंत्री लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की शादी फिक्स हो चुकी है। जल्द ही उनकी सगाई भी होने वाली है। सगाई का आयोजन 8 या 9 दिसंबर 2021 को दिल्ली में किया गया है। दोनों की शादी की तैयारियां गुपचुप तरीके से यादव परिवार कर रहा है। कहा जा रहा है कि, शादी में करीब 50 से 60 मेहमानों को ही बुलाया जाएगा।
(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने गर्ग गैंग के साथ की मस्ती, क्रिसमस डिनर के लिए रिया कपूर के घर पहुंचीं ये हसीनाएं)
सूत्रों के मुताबिक, तेजस्वी यादव की होने वाली पत्नी हरियाणा की रहने वाली हैं। कहा ये भी जा रहा है कि, तेजस्वी और उनकी गर्लफ्रेंड काफी पुराने दोस्त हैं। यादव परिवार में ये पहली बार होगा कि, जब कोई सदस्य अंतरजातीय शादी करेगा।
मीडिया में ऐसी भी खबरें सामने आ रही हैं कि, तेजस्वी यादव जल्दबाजी में शादी कर रहे हैं, क्योंकि उनके पिता की तबीयत ज्यादा ठीक नहीं रहती है और वे चाहते हैं कि, तेजस्वी जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंध जाए।
(ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या शर्मा ने नील भट्ट संग मनाया पहला बर्थडे, कहा- 'तुम्हें अपना पति बुलाते हुए गर्व हो रहा')
तेजस्वी यादव के बारे में बात करें तो, वह बिहार के एक दिग्गज नेता के रूप में गिने जाते हैं। वह भारत के सबसे कम उम्र के ‘विपक्ष के नेता’ भी हैं। वह अपने पिता लालू प्रसाद यादव की राजनीतिक पार्टी ‘राष्ट्रीय जनता दल’ को लीड करते हैं। हालांकि, शायद आपको पता हो कि, एक नेता होने से पहले वह एक क्रिकेटर थे। वह IPL टीम ‘दिल्ली डेयरडेविल्स’ (दिल्ली केपिटल्स) और ‘झारखंड क्रिकेट टीम’ के लिए मैदान पर छक्के छुड़ा चुके हैं।
(ये भी पढ़ें- हेमा मालिनी ने पति धर्मेंद्र के साथ अपनी खुशहाल शादी का बताया रहस्य, कहा- 'हम में आपसी समझ है')
फिलहाल, तेजस्वी यादव की होने वाली पत्नी के बारे में जानने को लेकर हम काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। वैसे, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।