By Pooja Shripal Last Updated:
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं, उन्हें शो में अपने किरदार 'बबीता' के लिए घर-घर में जाना जाता है। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो ऐसी खबरें हैं कि उन्होंने शो में बड़े 'टप्पू' का किरदार निभाने वाले अभिनेता राज अनादकट (Raj Anadkat) से सगाई कर ली है।
'न्यूज 18' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुनमुन और राज ने मार्च की शुरुआत में अपने परिवार वालों की मौजूदगी में सगाई की। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है कि 36 वर्षीय मुनमुन और 27 वर्षीय राज ने इस मार्च की शुरुआत में अपने-अपने परिवारों की मौजूदगी में एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाईं।
जब 'TMKOC' की मुनमुन दत्ता उर्फ 'बबीता जी' ने दिखाईं अपने नए घर की झलकियां, तुर्की से मंगाया है झूमर, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
रिपोर्ट में आगे कहा गया कि मुनमुन और राज ने मुंबई के बाहर एक सादे समारोह में सगाई कर ली। सूत्र ने कहा, “अभी कुछ दिन पहले ही सगाई हुई थी। जाहिर तौर पर दोनों ने वडोदरा (गुजरात) में एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाईं। मुनमुन और राज के परिवारों ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया है और वे समारोह में भी मौजूद थे। राज के 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में शामिल होने के बाद से वे डेटिंग कर रहे हैं। यह बहुत स्पष्ट था। सेट पर सभी को इसके बारे में पता था। दरअसल, कुछ लोगों को यकीन था कि मुनमुन और राज आखिरकार शादी कर लेंगे। इसलिए, यह चौंकाने वाली बात नहीं है कि वे अब सगाई कर रहे हैं।'' हालांकि, अभी तक राज और मुनमुन ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।
बता दें कि मुनमुन दत्ता और राज अनादकट के कथित रूप से डेटिंग की खबर सबसे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' ने सितंबर 2021 में दी थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीम के प्रत्येक सदस्य को दोनों के रिश्ते के बारे में पता था। हालांकि, मुनमुन ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया था और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कड़ा खंडन किया था।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था, "मीडिया और उनकी शून्य विश्वसनीयता 'पत्रिकाओं' के लिए आपको लोगों की सहमति के बिना उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में 'काल्पनिक' और 'मनगढ़ंत' आर्टिकल पोस्ट करने का अधिकार किसने दिया है? क्या आप अपने लापरवाह व्यवहार से उनके जीवन को होने वाली क्षति के लिए उत्तरदायी हैं? आप सिर्फ अपनी टीआरपी के लिए एक दुख में डूबी हुई महिला के चेहरे पर अपना कैमरा घुमाने से भी नहीं रुकते, जिसने एक अंतिम संस्कार में अपना प्यार खो दिया या अपना बेटा खो दिया। आप किसी की गरिमा की कीमत पर सनसनीखेज आर्टिकल/सुर्खियां बनाने के लिए किसी भी लेवल तक गिर सकते हैं, लेकिन क्या आप उनके जीवन में तबाही मचाने की जिम्मेदारी लेंगे?? यदि नहीं, तो आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए!!''
बाद में राज ने भी डेटिंग अफवाहों को प्रतिक्रिया दी थी और अपने इंस्टा अकाउंट से एक बयान जारी किया था। उन्होंने लिखा था, “हर कोई, जो लगातार मेरे बारे में लिख रहा है, उस नतीजे के बारे में सोचें जो आपकी 'कुक्ड अप' (झूठी) कहानियों के कारण मेरे जीवन में हो सकता है और वह भी मेरी सहमति के बिना। वहां मौजूद सभी क्रिएटिव लोग कृपया अपनी क्रिएटिविटी को कहीं और लगाएं अन्यथा यह आपके लिए उपयोगी नहीं होगा। भगवान उन्हें सद्बुद्धि प्रदान करें।”
जब मुनमुन दत्ता व राज अनादकट के रिश्ते के बाद फैंस को याद आए जेठालाल, वायरल हुए थे मजेदार मीम्स, देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, राज और मुनमुन की सगाई की खबर पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।