By Shivakant Shukla Last Updated:
बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के मामले में एक्टर के पिता द्वारा सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के खिलाफ केस दर्ज कराए जाने के बाद एक्टर के चाहने वाले सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सभी से सच्चाई का साथ देने की अपील की है। तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर त्रिदेवों (ब्रम्हा-विष्णु-महेश) और आदिशक्ति की फोटो शेयर करते हुए लिखा है, "चलिए एक साथ खड़े होते हैं... सत्य के लिए एक साथ खड़े होते हैं। #Indiaforsushant #Godpleasehelpus #Seekingstrengthandunity" इस पोस्ट पर सुशांत के फैंस ने कमेंट किया है कि वो उनके साथ हैं। वो सुशांत के लिए न्याय चाहते हैं। (ये भी पढ़ें: सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर दर्ज कराई FIR, लगाया करोड़ों रूपए ऐंठने का आरोप)
बता दें कि पिता द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के कुछ घंटों के बाद भी श्वेता सिंह कीर्ति ने एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने सुशांत की प्रार्थना सभा की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, "अगर सच्चाई मायने नहीं रखती, तो कभी कुछ नहीं मायने रखेगा।" (ये भी पढ़ें: रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के फैंस ने साधा निशाना, तो बहन श्वेता बोलीं- 'गलत भाषा का न करें प्रयोग')
गौरतलब है कि सुशांत ने 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। इस मामले में मुंबई पुलिस की जांच से असंतुष्ट सुशांत के पिता के.के. सिंह ने कुछ दिनों पहले पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है। इस एफआईआर में उन्होंने रिया चक्रवर्ती सहित अन्य लोगों पर प्यार में फंसाकर पैसे ऐंठने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। वहीं, अब इस मामले में बिहार पुलिस मुंबई पहुंचकर नामजद आरोपियों से पूछताछ करने और सुशांत केस से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी लेने में जुट गई है। इसी बीच महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख का बयान आया है कि इस केस की जांच महाराष्ट्र पुलिस कर रही है, सीबीआई के हाथों में इसे नहीं सौंपा जाएगा। तो अब देखना होगा कि कब तक सुशांत केस की गुत्थी सुलझेगी? (ये भी पढ़ें: अभिनेता सुशांत का परिवार क्यों नहीं कर रहा CBI जांच की मांग, बहन श्वेता ने किया खुलासा)
तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।