Suresh Raina ने एम्सटर्डम वाले रेस्तरां में MS Dhoni की साइन वाली जर्सी का फ्रेम लगाकर जताया सम्मान

हाल ही में, क्रिकेटर सुरेश रैना ने अपने एम्सटर्डम रेस्तरां की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह महेंद्र सिंह धोनी की साइन की हुई जर्सी के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Suresh Raina ने एम्सटर्डम वाले रेस्तरां में MS Dhoni की साइन वाली जर्सी का फ्रेम लगाकर जताया सम्मान

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) क्रिकेट जगत की वो हस्ती हैं, जिन्हें न केवल फैंस, बल्कि उनके साथी खिलाड़ी भी पसंद करते हैं और उनका सम्मान करते हैं। इसका एक उदाहरण उनके दोस्त व साथी खिलाड़ी सुरेशा रैना (Suresh Raina) ने दिया है। दरअसल, उन्होंने अपने एम्स्टर्डम वाले अपने रेस्टोरेंट में धोनी की साइन की हुई जर्सी को फ्रेम करके लगवाया है।

सुरेश रैना ने एम्सटर्डम में अपने रेस्टोरेंट में लगाई धोनी की साइन की हुई जर्सी

हाल ही में, अपने IG हैंडल पर सुरेश रैना ने अपने एम्सटर्डम रेस्टोरेंट से कुछ तस्वीरें शेयर कीं। क्रिकेटर ऑरेंज कलर की हुडी, डेनिम पैंट और स्नीकर्स में बहुत अच्छे लग रहे थे। तस्वीर में उनके आलीशान रेस्टोरेंट की झलक भी दिखाई दे रही थी। हालांकि, जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह था सुरेश का एम.एस. धोनी के लिए अपना प्यार व सम्मान जाहिर करना। 

SURESH RAINA

सुरेश को अपनी और धोनी की साइन की हुई जर्सी के साथ पोज देते हुए देखा गया, जो फ्रेम की गई थी। इस तरह सुरेश ने पूर्व कप्तान का सम्मान किया और एक खास तरीके से अपने अटूट रिश्ते को दिखाया। इंस्टाग्राम पर अपने रेस्टोरेंट की तस्वीरें शेयर करते हुए सुरेश ने लिखा, "अगर आप एम्सटर्डम आते हैं, तो @rainaamsterdam को न छोड़ें। शहर का सबसे बढ़िया खाना! #Amsterdam #rainaamsterdam।"

SURESH RAINA

भारतीय क्रिकेटर्स की महंगी कारें: विराट की 'बेंटले स्पर' से हार्दिक की 'लेंबोर्गिनी' तक, देखें लिस्ट

जब एमएस धोनी को देख बेहद खुश हुए अनंत-राधिका

14 जुलाई 2024 को पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर न्यूली मैरिड कपल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ प्यारी सी तस्वीरें शेयर की थीं। पहली तस्वीर में राधिका को अपने बड़े भाई की तरह धोनी को गले लगाते हुए देखा जा सकता है। अगली तस्वीर में अनंत और साक्षी भी धोनी और राधिका के साथ एक प्यारी सी तस्वीर के लिए पोज देते हुए नजर आए। 

फोटोज के साथ धोनी ने एक नोट भी लिखा था। उन्होंने लिखा था, "राधिका, आपकी चमकती मुस्कान कभी फीकी न पड़े! अनंत, कृपया राधिका को उसी प्यार और दयालुता से संजोना और उसकी देखभाल करना जारी रखना, जैसा आप अपने आस-पास के सभी लोगों के लिए दिखाते हैं। आपकी शादीशुदा ज़िंदगी खुशियों, हंसी और रोमांच से भरी रहे। बधाई हो, और जल्द ही आप सभी से मुलाकात होगी।"

DHONI AT ANANT WEDDING

DHONI AT ANANT WEDDING

MS Dhoni के रांची फार्महाउस से Virat Kohli के बंगले तक, जानें क्रिकेटर्स के महंगे घरों के बारे में

फिलहाल, रैना द्वारा धोनी की जर्सी फ्रेम करके लगवाने के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis