सनी लियोनी ने फादर्स-डे पर शेयर की फैमिली फोटो, नोट लिखकर पति डेनियल को बोलीं- 'थैंक्यू'

एक्ट्रेस सनी लियोनी ने फादर्स-डे के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फैमिली फोटो शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने पति डेनियल का शुक्रिया भी अदा किया है। आइए आपको दिखाते हैं। 

img

By Pooja Shripal Last Updated:

सनी लियोनी ने फादर्स-डे पर शेयर की फैमिली फोटो, नोट लिखकर पति डेनियल को बोलीं- 'थैंक्यू'

एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Loene) आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा बन चुकी हैं। वो बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक छाई हुई हैं। सनी काम के साथ-साथ अपने तीनों बच्चों का भी खूब ख्याल रखती हैं। अक्सर वो अपने बच्चों के साथ खूब मस्ती करती हुई नजर आती हैं। अब उन्होंने फादर्स-डे के मौके पर अपने पति डेनियल वेबर और तीनों बच्चों के साथ एक फोटो शेयर कर फादर्स-डे की बधाई दी है। 

sunny

पहले तो ये जान लीजिए कि, सनी लियोनी और डेनियल तीन बच्चों के माता-पिता हैं। उनके दो जुड़वा बेटे अशर और नोआ हैं, जबकि बेटी निशा को सनी लियोनी ने गोद लिया था। वो पति डेनियल के साथ तीनों बच्चों की परवरिश कर रही हैं। आए दिन सनी अपने बच्चों के साथ कहीं न कहीं स्पॉट हो ही जाती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपने पति और तीनों बच्चों के साथ नजर आ रही हैं। 

sunny

(ये भी पढ़ें- युवराज सिंह ने बेटे के यूनिक नाम का किया खुलासा, दिखाई लाडले की पहली झलक)

फादर्स-डे के मौके पर शेयर की गई इस फोटो के साथ सनी ने कैप्शन में लिखा है, ''हम और हमारे बच्चे, हैप्पी फादर्स डे डेनियल। ये आपके साथ एक अद्भुत दिन था। आप हमारे नन्हे-मुन्नों के लिए एक अद्भुत पिता हैं। आप जैसे हो वैसे होने के लिए धन्यवाद।'' इसके साथ सनी ने #दुबई को टैग किया है। उनकी इस फैमिली फोटो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया जा रहा है। 

sunny

(ये भी पढ़ें- 'कुमकुम भाग्य' फेम पूजा बनर्जी ने फैमिली फोटो की शेयर, बेटी सना को प्यार करते दिखा कपल)

ये तो जगजाहिर है कि, सनी अपने तीनों बच्चों से बहुत प्यार करती हैं और उनके साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फिलहाल, वो अपने काम के साथ-साथ मदरहुड भी एंजॉय कर रही हैं। फिल्मों की बात करें, तो वो अभी साउथ इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वो जल्द ही तमिल फिल्म 'ओह माय घोस्ट' में नजर आएंगी। ये फिल्म 8 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। 

sunny

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने फादर्स-डे पर बेटी मालती और पति निक को दिया तोहफा, शेयर की क्यूट फोटो)

फिलहाल, आपको सनी की ये फैमिली फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis