By Rinki Tiwari Last Updated:
अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस पत्रलेखा पॉल (Patralekha Paul) 15 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी की तस्वीरें व वीडियोज को देखकर ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि, ये कपल सबसे कूलेस्ट दूल्हा-दुल्हन में से एक था। दोनों अपनी शादी को लेकर कितने एक्साइटेड थे, इस बारे में एक्ट्रेस की स्टाइलिस्ट नमिता एलेक्जेंडर ने खुलकर बताया है।
दरअसल, पत्रलेखा को एक परफेक्ट दुल्हन बनाने वाली उनकी स्टाइलिस्ट नमिता एलेक्जेंडर थीं। उन्होंने पत्रलेखा को बिल्कुल वैसे ही तैयार किया था, जैसा वो चाहती थीं। हाल ही में, नमिता ने ‘ई-टाइम्स’ को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने पत्रलेखा की वेडिंग ड्रेस से लेकर राजकुमार की शादी के लिए एक्साइटमेंट तक के बारे में बात की है।
(ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ-विक्की कौशल के रिश्ते को आयुष्मान खुराना ने किया कंफर्म! इशारे में की डेटिंग की बात)
नमिता ने पत्रलेखा की वेडिंग ड्रेस के बारे में बात करते हुए कहा, “पत्रलेखा एक बंगाली दुल्हन के रूप में खुद को देखना चाहती थीं, क्योंकि ये उनकी पारिवारिक जड़ है। इसलिए उनकी वेडिंग ड्रेस लाल रंग में चुनी गई। पत्रलेखा की हाथों में मेहंदी की जगह आल्ता लगाया गया, जैसा बंगाली रीति-रिवाज में होता है। पत्रलेखा चाहती थीं कि, उनका वेडिंग लुक पारंपरिक होने के साथ मॉडर्न भी हो। इसलिए भारी साड़ी की जगह सिंपल साड़ी का चुनाव किया गया।”
पत्रलेखा ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए अपनी वेडिंग साड़ी के साथ एक लाल रंग का दुपट्टा कैरी किया था। ये दुपट्टा बहुत ही खास था, क्योंकि इस पर उनके लविंग हसबैंड राजकुमार के लिए एक मैसेज लिखा था। इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस की स्टाइलिस्ट ने कहा, “उनका दुपट्टा सब्यसाची के द्वारा डिजाइन किया गया था, जिस पर बंगाली में राजकुमार के लिए मैसेज लिखा गया था। उनके दुपट्टे के बॉर्डर पर लिखा था, ‘मेरे दिल में जो प्यार है, मैं आपको (राजकुमार) समर्पण करती हूं’।”
नमिता एलेक्जेंडर ने कपल की शादी के बारे में आगे बताया, “शादी चंडीगढ़ में एक बहुत ही भव्य स्थान पर आयोजित की गई थी और जब पत्रलेखा मंडप में गईं, तब राज (राजकुमार राव) एक्साइटमेंट के साथ मंडप में उनका इंतजार कर रहे थे। मैंने कभी किसी दूल्हे को इतना खुश नहीं देखा। राजकुमार, पत्रलेखा का हाथ पकड़ कर उन्हें मंडप में ले गए। वह बहुत खुश थे, वह पूरी शादी में नाचते रहे। जब पत्रलेखा तैयार हो रही थीं, तब भी वो डांस कर रहे थे। वह बस शादी करने के लिए उत्साहित थे। यह सिर्फ शुद्ध प्रेम था।”
(ये भी पढ़ें- संजय गगनानी ने मंगेतर पूनम प्रीत के साथ शादी से पहले की पूल पार्टी, एक्टर ने शेयर कीं झलकियां)
पत्रलेखा ने अपनी शादी और रिसेप्शन में मॉर्डन लुक के साथ ट्रेडिशनल टच देकर कई दुल्हनों को प्रेरित किया है। उनके शादी वाले लुक में उनका घूंघट सबसे प्यारा था। वहीं, नमिता ने बताया कि, पत्रलेखा ने जो सोने के कड़े व सांखा-पोला (रेड और व्हाइट चूड़ी) पहनी थी, वो उनकी मां ने उन्हें गिफ्ट के रूप में दिया था।
(ये भी पढ़ें- श्रद्धा आर्या ने 'पहली रसोई' में बनाया हलवा, वीडियो शेयर कर न्यू फैमिली के लिए कही ये बात)
फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, पत्रलेखा ने जहां अपने वेडिंग लुक से लोगों को प्रेरित किया, वहीं राजकुमार की शादी के लिए एक्साइटमेंट ने लोगों के लिए सच्चे प्यार की नींव रखी। तो आपको उनकी शादी के बारे में ये डीटेल्स जानकर कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।