टीवी एक्ट्रेस श्रीजिता डे (Sreejita De) अपने पति माइकल बीपी के साथ जीवन के खूबसूरत दौर को जी रही हैं। दोनों ने 1 जुलाई 2023 को जर्मनी में एक ग्रैंड व्हाइट क्रिश्चियन वेडिंग में शादी रचाई थी। जहां उनकी शादी की तस्वीरें वास्तव में लाजवाब थीं, वहीं अब दोनों ने अपनी रजिस्टर्ड कोर्ट मैरिज से कुछ और जादुई झलकियां साझा की हैं, जो 30 जून 2023 को हुई थी।
7 जुलाई 2023 को अपने इंस्टा हैंडल पर श्रीजिता डे ने अपने पति माइकल के साथ एक जॉइंट पोस्ट में अपनी कोर्ट मैरिज की कुछ आश्चर्यजनक झलकियां साझा की थीं, जो 30 जून 2023 को हुई थी। इस मौके पर श्रीजिता पेस्टल पिंक कलर की साटन स्लिप ड्रेस में ग्लैमरस और स्टनिंग लग रही थीं।
उन्होंने लूज कर्ल के साथ आधा बंधा हुआ हेयरस्टाइल चुना था। ब्लश्ड मेकअप और डायमंड नेकलेस व फूलों का गुलदस्ता उनके लुक में चार-चांद लगा रहा था। दूसरी ओर, उनके मंगेतर माइकल बेज कलर के थ्री-पीस सूट में खूबसूरत लग रहे थे, जिसे उन्होंने सफेद शर्ट और पेस्टल-पिंक टाई के साथ जोड़ा था।
पहली तस्वीर में श्रीजिता आधिकारिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में श्रीजिता और माइकल के बीच एक कैंडिड मोमेंट है। वहीं, तीसरी तस्वीर में दोनों को किस करते हुए दिखाया गया था। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जिस क्षण यह आधिकारिक हो गया…! दुनिया की सबसे अच्छी और सबसे खूबसूरत चीज़ों को न तो देखा जा सकता है और न ही छुआ जा सकता है। उन्हें दिल से महसूस किया जाना चाहिए।- हेलेन केलर।"
2 जुलाई 2023 को श्रीजिता ने जर्मनी के सेंट निकोलाई चर्च में अपनी व्हाइट वेडिंग की कुछ ड्रीमी झलकियां साझा की थीं। अभिनेत्री व्हाइट कलर के स्लीवलेस गाउन में खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने इसे पारंपरिक क्रिश्चियन ट्रेल और डायमंड टियारा के साथ स्टाइल किया था।
उन्होंने न्यूड बेस्ड मेकअप का विकल्प चुना था, जिसमें सॉफ्ट आईज मेकअप और न्यूड लिप्स शामिल थे। उन्होंने अपने बालों का जूड़ा बना रखा था और वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दूसरी ओर, उनके मंगेतर माइकल ब्लैक कलर के टक्सीडो में हैंडसम लग रहे थे।
26 जून 2023 को श्रीजिता ने अपनी सिंपल, लेकिन सुंदर वेडिंग कार्ड की पहली झलक साझा की थी। दोनों ने निमंत्रण कार्ड को न्यूट्रल और मिनिमिलिस्टिक रखा था। कार्ड की झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आपको श्रीजिता और माइकल की कोर्ट वेडिंग की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।