By Shivakant Shukla Last Updated:
अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी व एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) बीते दिनों करीब एक साल से भी ज्यादा समय के बाद अपने ससुराल यानी लंदन से अपने मायके मुंबई लौटी हैं। उन्हें मुंबई आए हुए अभी करीब 1 हफ्ता ही हुआ है कि, वह अपने पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) को काफी मिस करने लगी हैं। हाल ही में, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने लविंग हसबैंड के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करके उन्हें याद किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।
पहले तो ये जान लीजिए कि, सोनम कपूर ने साल 2007 में भंसाली की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सांवरिया' से रणबीर कपूर के साथ डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'आई हेट लव स्टोरीज', 'रांझणा' जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, सोनम कपूर अपने फिल्मी करियर में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। अपने डूबते करियर की वजह से एक्ट्रेस डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं, इसी दौरान उनकी मुलाकात लंदन बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा से हुई। यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और काफी लंबे समय एक-दूसरे को डेट करने के बाद 8 मई 2018 को दोनों ने शादी रचा ली। शादी के बाद सोनम कपूर लंदन में शिफ्ट हो गईं, हालांकि वो अपनी फैमिली से मिलने भारत आया करती हैं। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के चलते सोनम कपूर पिछले एक साल से अपने परिवार से दूर थीं। हालांकि, इन दिनों वह मुंबई में ही हैं।
(ये भी पढ़ें: ज्योत्सना चंदोला बेटे जॉनी को गाना गाकर सुलाती आईं नजर, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीर व वीडियोज)
अब आइए आापको दिखाते हैं एक्ट्रेस का लेटेस्ट पोस्ट। दरअसल, 19 जलाई 2021 को सोनम कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति आनंद आहूजा के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। ये दोनों फोटोज दो अलग-अलग मौसम की है। पहली तस्वीर बरसात की है, इसमें कपल मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज दे रहा है। वहीं, दूसरी फोटो बैक से ली गई है, इसमें दोनों स्नो पर चलते हुए नजर आ रहे हैं।
इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ''हर मौसम में एक-साथ.. ️ ️ हमेशा और हमेशा के लिए।'' वहीं, अपनी लविंग वाइफ के इस पोस्ट पर आनंद आहूजा ने कमेंट करते हुए लिखा है, ''आपको देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता!! जल्द मिलूंगा।''
(ये भी पढ़ें: दीया मिर्जा ने सौतेली बेटी समायरा संग किया डांस, बेटे अव्यान के जन्म के बाद पहली बार दिखीं एक्ट्रेस)
ध्यान रहे कि, सोनम कपूर 14 जुलाई 2021 को लंदन से मुंबई पहुंचीं थीं। इस दौरान उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस को रिसीव करने के लिए खुद उनके पिता अनिल कपूर एयरपोर्ट पर गए थे। इस दौरान सोनम कपूर ब्लू और रेड जैकेट के साथ एब्सट्रैक्ट ग्रे व ब्लू प्रिंटेड मिडी ड्रेस पहने नजर आई थीं। उन्होंने ब्लू हील्स और बिर्किन बैग के साथ अपने लुक को पूरा किया था।
हालांकि, इस दौरान फैंस को उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर शक हो गया था और इंटरनेट पर कमेंट की भूचाल आ गई कि, क्या सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं? यहां देखें स्क्रीनशॉट।
(ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के 39वें बर्थडे पर हसबैंड निक ने शेयर की एक्ट्रेस के बचपन की फोटो, लिखा प्यारा नोट)
फिलहाल, अभी तक एक्ट्रेस की तरफ से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कुछ भी नहीं कहा गया है। लेकिन ये बात तो साफ है कि, सोनम कपूर अपने पति को काफी मिस कर रही हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।