By Shivakant Shukla Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी डायरी से लोगों का दिल जीत रही हैं। अपने नो मेकअप लुक को शेयर करने से लेकर अपने पूरी तरह से विकसित बेबी बंप को फ्लॉन्ट करने तक, सोनम लगातार फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को शेयर कर रही हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के अंतिम ट्राइमेस्टर में सूजे हुए पांव की झलक दिखाई है। आइए देखते हैं।
(ये भी पढ़ें- ऋचा चड्ढा और अली फजल सितंबर 2022 में करेंगे शादी, वेडिंग फंक्शन भी हुआ निर्धारित)
पहले तो ये जान लीजिए कि, सोनम कपूर ने 8 मई 2018 को लंदन बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। शादी के करीब चार साल बाद सोनम ने मार्च 2022 में अपनी गर्भावस्था के नए चरण की घोषणा की थी। उन्होंने अपने पति आनंद के साथ एक काले रंग की मोनोकिनी में बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई कुछ तस्वीरें साझा की थीं।
4 अगस्त 2022 को सोनम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में हम होने वाली मां के सूजे हुए पैरों को देख सकते हैं, जो अपने बिस्तर पर आराम कर रही थीं। इसके अलावा सोनम ने बताया कि, कैसे प्रेग्नेंसी आसान नहीं है। उन्होंने लिखा था, ''गर्भावस्था कभी-कभी सुंदर नहीं होती है।''
(ये भी पढ़ें- 'खतरों के खिलाड़ी' फेम शिवांगी जोशी ने अपने पहले क्रश और बच्चे को लेकर किया खुलासा)
8 जुलाई 2022 को भी सोनम ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक प्यारी पोस्ट शेयर की थी, जो सभी मांओं को शेप में रहने के लिए प्रेरित कर रहा था। हम गर्भवती मां को अपने घर पर जिम में स्ट्रेच करते हुए देख सकते हैं। अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए काले रंग की ड्रेस में सोनम बहुत प्यारी लग रही थीं। यहां देखें इसका वीडियो।
फिलहाल, हमें सोनम के मां बनने का बेसब्री से इंतजार है। तो एक्ट्रेस द्वारा शेयर की जा रही प्रेग्नेंसी जर्नी के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।