एक्ट्रेस सोनम कपूर के बेबी बंप की तस्वीरें हो रहीं वायरल, क्या जल्द नाना बनेंगे अनिल कपूर

अभिनेता अनिल कपूर की बेटी (Anil Kapoor) और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के प्रेग्नेंट होने की खबर आ रही है। उनकी कुछ लेटेस्ट फोटोज में बेबी बंप दिखने की बात कही जा रही है। आइए हम आपको दिखाते हैं फोटोज।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

एक्ट्रेस सोनम कपूर के बेबी बंप की तस्वीरें हो रहीं वायरल, क्या जल्द नाना बनेंगे अनिल कपूर

अभिनेता अनिल कपूर की बेटी (Anil Kapoor) और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) बीते दिनों लंदन से लौटी हैं। कोरोना वायरस के चलते वह अपने पति आनंद आहूजा के साथ सेल्फ आइसोलेशन में हैं। वह इंडिया लौटने के बाद घर का बना खाना खा रही हैं और सेहत का भी ध्यान रख रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर होममेड फूड का विडियो भी शेयर किया था। यही नहीं वह लोगों को कोरोना से जागरूक करने के लिए लगातार पोस्ट डाल रही हैं। वहीं इसी बीच सोनम को लेकर हाल ही में एक जबरदस्त खबर आ रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स सोनम कपूर के प्रेग्नेंट होने की खबर दे रहे हैं। इसके साथ ही उनकी कुछ लेटेस्ट फोटोज में बेबी बंप दिखने की बात कही जा रही है। हालांकि खुद सोनम कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी हैं। (ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर से ब्रेकअप पर आलिया भट्ट ने दिया जवाब, इस फोटो को शेयर कर दूर किया लोगों का भ्रम)

इन तस्वीरों ने भी बढ़ा दिया है लोगों का डाउट

बताते चलें कि सोनम कपूर अपने पति के साथ दिल्ली में हैं। उन्होंने बाकी ससुरालवालों से दूरी बना रखी है। सोनम के पति आनंद आहूजा ने हाल ही में एक विडियो शेयर किया था जिसमें सोनम अपनी सास से बात कर रही थीं। इस विडियो में सोनम फर्स्ट फ्लोर पर थीं और उनकी सास प्रिया आहूजा ग्राउंड पर। विडियो में सोनम वाइट कलर का लूज टॉप पहने हैं जिसे देखकर लोग उनके प्रेग्नेंट होने के कयास लगा रहे हैं। सोनम और आनंद के इंस्टा पर कुछ और तस्वीरें हैं जिन्हें देखकर आपको भी लग सकता है कि यह खबर सच हो सकती है। (ये भी पढ़ें: शाहरुख खान और गौरी खान का दुबई में है 18 करोड़ का विला 'जन्नत', खासियत जान उड़ जाएंगे होश)

खबर सच हुई तो अनिल कपूर जल्द बनेंगे नाना

सोनम कपूर को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें चल रही हैं। हाल ही में स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट में भी सोनम कपूर का बेबी बंप दिखने का दावा किया गया है। अगर ये सभी बातें सच हुईं तो जल्द ही अनिल कपूर नाना बन सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कपूर और आहूजा फैमिली से कोई भी इसके बारे में कोई बयान नहीं आया है। ऐसे में हम इन खबरों की कोई पुष्टि नहीं कर सकते हैं। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और रेखा के पहली मुलाकात की तस्वीर आई सामने, यहां देखें)

बात करें वर्कफ्रंट की तो सोनम कपूर आखिरी बार जोया अख्तर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में गर्लगैंग के साथ नजर आई थीं। खबर है कि वह 'वीरे दी वेडिंग' के सीक्वल में नजर आएंगी। अब देखना होगा की अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चल रही इन खबरों पर सोनम कपूर का क्या रिएक्शन होगा।

फिलहाल, इन तस्वीरों को देखकर आपको क्या लगता है कि अभिनेत्री सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं या नहीं। हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी ये भी बताएं, और हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: सोनम कपूर, आनंद अहूजा, ई-टाइम्स)
BollywoodShaadis