By Rinki Tiwari Last Updated:
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा (Sonam Kapoor Ahuja) और उनके पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) जल्द ही अपने जीवन के नए फेज का सुख प्राप्त करते हुए माता-पिता बनने वाले हैं। हालांकि, इस बीच उनके फैंस उस वक्त हैरान हो गए, जब खबर आई कि, सोनम और आनंद के दिल्ली वाले घर में चोरी हुई है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
यह 21 मार्च 2022 था, जब सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। एक्ट्रेस ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, “चार हाथ, आपको सबसे अच्छी तरह से उठाने के लिए हैं। दो दिल, वह आपके साथ, हर कदम पर एक सुर में होगा। एक परिवार, जो आपको प्यार और समर्थन से सराबोर कर देगा। हम आपका स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।”
(ये भी पढ़ें- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम पारुल चौहान ने बेबी प्लांस पर कहा- 'मैं बच्चा पैदा नहीं करना चाहती')
अब खबर आ रही है कि, एक्ट्रेस के दिल्ली वाले घर में चोरी हुई है। दरअसल, ‘एबीपी न्यूज मराठी’ के अनुसार, सोनम कपूर आहूजा और उनके पति आनंद आहूजा के नई दिल्ली स्थित घर को 11 फरवरी 2022 को लूट लिया गया था और 23 फरवरी 2022 को तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में एक रिपोर्ट दर्ज की गई थी। ये एक हाई-प्रोफाइल केस है, इसलिए चोरी संबंधी सभी डीटेल्स पर चुप्पी साधी जा रही है और दिल्ली पुलिस विभाग के कुछ आला अधिकारी इस मामले पर काम कर रहे हैं। खबर यह भी है कि, जांच टीम सोनम और आनंद के दिल्ली स्थित आवास पर काम करने वाले हर केयरटेकर और स्टाफ मेंबर से पूछताछ कर रही है।
रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि, सोनम और आनंद के दिल्ली स्थित घर से कुछ नकदी और महंगे आभूषण चोरी हो गए हैं, जिसकी कीमत 1.41 करोड़ रुपए है। घर दिल्ली के अमृता शेरगिल मार्ग पर स्थित है। खबर है कि, सोनम कपूर आहूजा अपने ससुर हरीश आहूजा और सासू मां प्रिया आहूजा, आनंद आहूजा की दादी सरला आहूजा के साथ आलीशान घर में रहती हैं। पूरी संपत्ती से लेकर सीसीटीवी फुटेज और तमाम पहलुओं को उजागर करने तक दिल्ली पुलिस लुटेरों को पकड़ने में जुटी है।
(ये भी पढ़ें- अनंत अंबानी रूमर्ड गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट को किस करते आए नजर, सामने आई रोमांटिक फोटो)
यह आहूजा परिवार के लिए एक अत्यंत संवेदनशील मामला है, क्योंकि कुछ रिपोर्टों के अनुसार, पिछले महीने मार्च में ही फरीदाबाद पुलिस ने कुछ साइबर अपराधियों को पकड़ा था, जिन्होंने कथित तौर पर सोनम कपूर के ससुर हरीश आहूजा की कंपनी से 27 करोड़ रुपए की ठगी की थी। फरीदाबाद पुलिस विभाग ने जांच के बाद कुल 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि, दिल्ली पुलिस घर की चोरी में साइबर ठगी का भी लिंक जोड़कर जांच-पड़ताल कर सकती है।
जानकारी के लिए बता दें कि, सोनम कपूर का ससुराल दिल्ली में है, लेकिन वह अपने प्रोफेशनल फ्रंट की वजह से अपने पति आनंद के साथ मुंबई में रहती हैं। एक्ट्रेस का लंदन में भी घर है, जहां वह अक्सर आती-जाती रहती हैं।
(ये भी पढ़ें- नीतू कपूर ने बेटे रणबीर कपूर की शादी पर दी प्रतिक्रिया, आलिया भट्ट के चाचा ने बताई वेडिंग डेट)
फिलहाल, हमें उम्मीद है कि, जल्द ही ये मामला सुलझ जाएगा। वैसे, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।