Sonakshi Sinha ने आफ्टर पार्टी में पहना 2.5 लाख का कुर्ता सेट, 'सिंदूर' और 'बिंदी' ने खींचा ध्यान

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी आफ्टर पार्टी के लिए अनीता डोंगरे के कलेक्शन से एक शानदार जरदोजी कुर्ता सेट पहना। हालांकि, इस कुर्ते की कीमत ने हमारा ध्यान खींचा। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Sonakshi Sinha ने आफ्टर पार्टी में पहना 2.5 लाख का कुर्ता सेट, 'सिंदूर' और 'बिंदी' ने खींचा ध्यान

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) इस समय सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि उन्होंने अपने जीवन के प्यार जहीर इकबाल से शादी कर ली है। सामने आई तस्वीरों में दोनों की खुशी उनकी आंखों में साफ झलक रही थी, क्योंकि उन्होंने अपने 7 साल के लंबे रिश्ते को मुकाम तक पहुंचाया। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि सोनाक्षी ने अपनी वेडिंग लुक से सभी को हैरान कर दिया। इसके अलावा, उनका आफ्टर पार्टी लुक भी हमारे दिलों पर छा गया।

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी आफ्टर पार्टी के लिए पहना अनीता डोंगरे का कढ़ाई वाला कुर्ता

अपने रिसेप्शन के बाद की पार्टी के लिए नई दुल्हन सोनाक्षी सिन्हा ने रेड कलर का जरदोजी कुर्ता पहना और उसके साथ मैचिंग फ्लेयर्ड बॉटम था। उनकी ड्रेस पर हर जगह गोल्डन वर्क किया गया था। इसमें वी नेकलाइन और फुलर स्लीव्स हैं। 

sonakshi

सोनाक्षी सिन्हा के रेड कुर्ते की कीमत है लाखों रुपए

सोनाक्षी ने अपने लुक को पन्ना और मैचिंग इयररिंग्स व एक स्टेटमेंट चोकर के साथ कंप्लीट किया था। मेकअप का शीन टच और बंधे हुए हेयरस्टाइल ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे। दुल्हन के लुक को सिंदूर और लाल बिंदी के साथ फाइनल किया गया था, जिसने उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा दिया था। बता दें कि यह कुर्ता सेट फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे के कलेक्शन से खरीदा गया था और इसकी कीमत 2,55,000 रुपए है।

sonakshi

Sonakshi Sinha अपनी ननद द्वारा प्री-वेडिंग रस्म निभाते समय हुईं भावुक, मिनिमल सूट में दिखीं खूबसूरत। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने रिसेप्शन में पहनी 80 हजार रुपए की बनारसी साड़ी

जहीर इकबाल के साथ पति-पत्नी के रूप में अपनी पहली उपस्थिति के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने रेड कलर की बनारसी साड़ी पहनी थी, जिस पर सूरज और चांद छपे हुए थे। उन्होंने साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहना था। सोनाक्षी ने अपने बालों को गजरे से सजाकर बन बनाया था। उन्होंने साड़ी के साथ स्टेटमेंट नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स पहनी थीं। सॉफ्ट मेकअप ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे। एक बड़ी डायमंड रिंग ने उनकी मेहंदी से सजी हथेलियों को और भी खूबसूरत बना दिया था। बता दें कि सोनाक्षी की साड़ी मशहूर ब्रांड 'रॉ मैंगो' की थी और इसकी कीमत करीब 80 हजार रुपए है।

sonakshi

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी में पहनी मां पूनम सिन्हा की वेडिंग साड़ी

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ सिविल मैरिज के लिए डार्क कलर्स को छोड़कर व्हाइट कलर चुना। सोनाक्षी ने अपनी शादी के लिए अपनी मां की वेडिंग साड़ी पहनी। यही नहीं, उन्होंने अपनी मां की वेडिंग ज्वेलरी भी ​कैरी ​की थी, जिसमें पोल्की हार और मैचिंग इयररिंग्स शामिल थे। मेकअप का सॉफ्ट बेस और गजरे से सजे बालों ने उनके लुक को फाइनल किया था।

sonakshi

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal ने 'दबंग' के गाने 'मस्त मस्त नैन' पर किया डांस, काटा 4-टियर स्पेशल केक। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हम सोनाक्षी के वेडिंग लुक से हैरान हैं। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis