Sonakshi Sinha की शादी में शामिल नहीं हुए उनके भाई Luv-Kussh? फैमिली पिक्चर से दिखे गायब

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी से उनके भाइयों लव और कुश की एक भी झलक सामने नहीं आई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद वे इस शादी का हिस्सा नहीं थे। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Sonakshi Sinha की शादी में शामिल नहीं हुए उनके भाई Luv-Kussh? फैमिली पिक्चर से दिखे गायब

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने 23 जून 2024 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग अपने घर पर रजिस्टर्ड वेडिंग की। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों के साथ शादी का जश्न मनाया। हालांकि, पहले खबरें आ रही थीं कि जहीर संग शादी से सोनाक्षी के परिवार वाले खफा हैं और अब, उनके दोनों भाइयों लव और कुश की अनुपस्थिति ने इन अफवाहों की आग में घी डालने का काम किया है।

क्या सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल नहीं हुए उनके भाई लव और कुश?

जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को आखिरकार इंटरफेथ वेडिंग की। उनकी शादी में उनके पैरेंट्स शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा मौजूद थे। शाम को कपल ने एक रिसेप्शन पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। हालांकि, उनके भाई शादी और रिसेप्शन में कहीं नजर नहीं आए। सोनाक्षी की ब्राइडल एंट्री के वक्त भी साकिब सलीम और अन्य लोगों ने दुल्हन के सिर पर फूलों की चादर थामी हुई थी, जबकि उनके भाई वहां से गायब थे।

sonakshi sinha wedding

sonakshi sinha wedding

sonakshi sinha wedding

Sonakshi Sinha ने अपने रिसेप्शन पर पहनी 'चांद बूटी' वाली रेड सिल्क साड़ी, जिसकी कीमत है 79 हजार रुपए, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

जब सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर उनके भाई लव सिन्हा ने की थी बात

बता दें कि जब 'टाइम्स ऑफ़ इंडिया' ने लव से सोनाक्षी की शादी के बारे में पूछा था, तो उन्होंने खुलासा किया था कि वे मुंबई में नहीं थे और उन्होंने इस बारे में कोई भी कमेंट करने से इनकार कर दिया था। सोनाक्षी के भाई से ये शब्द सुनना वाकई काफी अजीब था, क्योंकि सोनाक्षी की अपने भाइयों के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग रही है। लव के शब्दों में, "इस मामले में मेरी कोई टिप्पणी या भागीदारी नहीं है।"

sonakshi sinha wedding

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी में पहनी मां की साड़ी व ज्वेलरी

सोनाक्षी ने अपने वेडिंग लुक को काफी सिंपल रखते हुए एक बेज कलर की साड़ी पहनी थी। दरअसल, यह वही साड़ी थी, जिसे सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा ने शत्रुघ्न सिन्हा संग अपनी शादी के दौरान पहनी थी। सोनाक्षी ने इस साड़ी के साथ मैचिंग स्ट्राइप्ड ब्लाउज पहना था। उन्होंने अपने लुक को कीमती रत्नों और मोतियों से जड़े एक हार, मैचिंग स्टड इयररिंग्स और चूड़ियों के साथ पूरा किया था।

sonakshi sinha wedding

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal ने 'दबंग' के गाने 'मस्त मस्त नैन' पर किया डांस, काटा 4-टियर स्पेशल केक, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, सोनाक्षी सिन्हा की शादी में उनके भाइयों के शामिल न होने की खबरों पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.