सलमान खान की बर्थडे पार्टी में शराब के नशे में दिखे सोहेल खान? नेटिजंस ने कहा- 'नशे में टल्ली है'

हाल ही में, एक्टर सोहेल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें देखने के बाद नेटिजंस उनके नशे में होने की बात कह रहे हैं। आइए आपको वो वीडियो दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

सलमान खान की बर्थडे पार्टी में शराब के नशे में दिखे सोहेल खान? नेटिजंस ने कहा- 'नशे में टल्ली है'

बॉलीवुड आइकन सलमान खान ने 27 दिसंबर 2022 को अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। जन्मदिन से पहले उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा ने प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें पूरा खान परिवार और सलमान के बिजनेस सहयोगी इकट्ठे हुए थे। इस पार्टी में सुनील शेट्टी, तब्बू, कार्तिक, सोहेल खान, अरबाज खान और शाहरुख खान जैसे कई सेलेब्स शामिल हुए थे। अब पार्टी से सलमान के भाई सोहेल खान (Sohail Khanका एक वीडियो काफी तेजी वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी को कैमरे के लिए पोज देते दिख रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि सोहेल नशे में हैं।

salman khan

क्या सोहेल खान ने भाई सलमान की बर्थडे पार्टी में किया था नशा?

दरअसल, 28 दिसंबर 2022 को 'जूम टीवी' ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सोहेल खान का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान के भाई सोहेल खान फोटोग्राफर्स के लिए पोज देते हुए दिख रहे हैं। सोहेल के साथ उनके दोनों बेटे भी हैं। जहां निर्वाण व्हाइट टी-शर्ट और चैक शर्ट में हैंडसम लग रहे थे। वहीं, नन्हे योहान ग्रे टी-शर्ट में काफी क्यूट लग रहे थे।

(पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)

नेटिजंस ने सोहेल खान को बताया नशे में टल्ली

अब जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया। लोगों ने यह दावा करना शुरू कर दिया कि सोहेल खान नशे में हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, "दूसरा भाई कितना ऊंचा है?? उसका बड़ा बेटा शर्मिंदा है।" किसी अन्य ने लिखा, "सोहेल भाई फुल टल्ली बुर्रा चकदे फट्टे।" वहीं, एक ने कमेंट किया, "सोहेल खान तो नशे में टल्ली है।" 

sohel

जब सीमा सजदेह नशे में लड़खड़ाती आई थीं नजर

इससे पहले, 25 नवंबर 2022 को प्रसिद्ध फिल्म निर्माता करण जौहर ने मुंबई में अपने रेस्तरां 'न्यूमा' में एक भव्य डिनर पार्टी की मेजबानी की थी, जिसमें कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी, जिनमें सीमा सजदेह भी शामिल थीं। सीमा का एक वीडियो उस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह करण जौहर की पार्टी से बाहर निकलते हुए दिख रही थीं। इस दौरान सीमा ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थीं। उन्हें देखकर साफ लग रहा था कि उन्होंने ड्रिंक की हुई थी। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

seema

फिलहाल, आपको क्या लगता है क्या वाकई सोहेल खान नशे में थे? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis