By Rinki Tiwari Last Updated:
बी-टाउन का एक और जोड़ा, जो पिछले 24 साल से एक साथ था, अब अलग हो चुका है। हम बात कर रहे हैं अभिनेता सोहेल खान (Sohail Khan) और उनकी पूर्व पत्नी सीमा सचदेव (Seema Sachdeva) की, जिन्होंने बीते दिन यानी 13 मई 2022 को अचानक कोर्ट में अपने तलाक की अर्जी से सभी को हैरान कर दिया था।
सोहेल खान और सीमा सचदेव बॉलीवुड के पॉवर कपल्स की लिस्ट में शुमार थे। उनकी पहली मुलाकात से लेकर उनके भागकर शादी करने तक की कहानी किसी से छिपी नहीं हैं। जिस तरह उन्होंने अपने रिश्ते को संजोया था और अपने दोनों बच्चों निर्वाण व योहान के साथ फैमिली गोल्स दिए थे, वह लोगों को प्रेरित करते थे। लेकिन अब उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।
(ये भी पढ़ें- मुमताज ने बताया फिरोज खान से क्यों नहीं की शादी, कहा- 'उनसे शादी करना झील में कूदने जैसा था')
हाल ही में, ‘ई-टाइम्स’ ने बॉलीवुड की स्टनिंग सेलेब पत्नियों भावना पांडे (चंकी पांडे की पत्नी), नीलम कोठारी (समीर सोनी की पत्नी), सीमा सचदेव (सोहेल खान की एक्स वाइफ) और महीप कपूर (संजय कपूर की पत्नी) से पूछा गया कि, सबसे ज्यादा सैलून कौन जाता है, तो भावना ने सीमा का नाम लिया। इस पर सीमा के रिएक्शन ने उनके और सोहेल के तलाक की आधिकारिक पुष्टि कर दी।
सीमा ने इसका जवाब देते हुए खुद को खास बताया है। उन्होंने कहा, “मुझे खास बनना पसंद है। क्या करें? मेरे पास समय है, क्योंकि मैं सिंगल, फैंसी फ्री और फुटलूज हूं।” सीमा के इस रिएक्शन से साफ है कि, वह अपने पति सोहेल खान से अलग हो चुकी हैं।
बीते दिनों यानी 13 मई 2022 को सीमा और सोहेल को बांद्रा के फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया था। दोनों कोर्ट से अलग-अलग बाहर निकले थे। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने तलाक की अर्जी दाखिल की थी। कहा जा रहा है कि, वे जल्द ही अपने तलाक की आधिकारिक घोषणा करेंगे।
आपको बता दें कि, सोहेल खान ने साल 1998 में सीमा के साथ भागकर मंदिर में शादी रचाई थी। चूंकि, दोनों अलग-अलग धर्म के थे, इसलिए उनकी फैमिली इस शादी के लिए राजी नहीं थी। लेकिन मंदिर में शादी करने के बाद सोहेल की फैमिली ने उन्हें अपना लिया था और फिर दोनों का निकाह कराया था। दोनों अब दो बच्चों के पैरेंट्स हैं और अब शादी के 24 साल बाद अलग हो रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा ने बताया- बेटी वामिका के जन्म के बाद फिल्म करने में हो रही थी घबराहट)
फिलहाल, सोहेल और सीमा के तलाक के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।