सुशांत के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सदमे में भाभी ने तोड़ा दम, भाई बोला कैसे जिंदा रहेंगे हम

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के गुजरने का सदमा परिवार अभी झेल ही रहा था कि उनके चचेरे भाई की पत्नी सुधा देवी (Sudha Devi) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इससे सुशांत के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

सुशांत के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सदमे में भाभी ने तोड़ा दम, भाई बोला कैसे जिंदा रहेंगे हम

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर में से एक सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने रविवार (14 जून) को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस खबर के बाद पूरे देश में शोक की लहर छा गई है। उनकी मौत की खबर ने घरवालों को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया। वहीं, अब खबर मिली है कि सुशांत के गुजरने का सदमा परिवार अभी झेल ही रहा था कि सुशांत के कजिन भाई की पत्नी सुधा देवी (Sudha Devi) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत के कजिन भाई अमरेंद्र सिह (Amrendra Singh) और उनकी पत्नी सुधा देवी (Sudha Devi) बिहार के पुर्णिया में रहते थे। सुशांत के सुसाइड की खबर मिलने के बाद से सुधा देवी का बुरा हाल था। उन्होंने अन्न- जल छोड़ दिया था। परिजनों ने बताया कि बीते कुछ समय से सुधा बीमार थीं। रविवार से ही उन्होंने सुशांत की मौत की खबर सुनी तो उनकी हालत और भी बिगड़ने लगी। वह बार-बार बेहोश हो जाती थीं। जिस वक्त सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार मुंबई में किया जा रहा था, उसी समय सुधा का भी देहावसान हो गया। यहां आपको ये भी बताते चलें कि परिवार के कुछ सदस्य सुशांत के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मुंबई गए हुए हैं। 

भाई ने साथ छोड़ा, पत्नी भी चलीं गईं, अब किसके सहारे जिंदा रहेंगे: अमरेंद्र सिंह

सुधा देवी के पति अमरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह से सुधा देवी की तबीयत ज्यादा खराब होने लगी। शाम पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। शोकाकुल अमरेंद्र सिंह ने रोते हुए कहा कि- ''पहले भाई ने साथ छोड़ा, अब पत्नी भी चलीं गईं। अब वे किसके सहारे जिंदा रहेंगे।'' (ये भी पढ़ें: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, बॉलीवुड में छाई शोक की लहर)  

पंचतत्व में विलीन हो गए सुशांत

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार (14 जून) को अपने मुंबई स्थित घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इसके बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। इस बात की जानकारी जब उनके पिता केके सिंह को हुई तो उन्हें पटना से मुंबई लाया गया। इसके बाद मुंबई के व‍िले पार्ले स्‍थित श्‍‍मशान घाट पर सुशांत का अंतिम संस्‍कार संपन्‍न हुआ। इस दौरान श्‍‍मशान घाट पर परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त मौजूद रहे।

मौत के बाद उठ रहे कई सवाल

वहीं, सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को लेकर तमाम सिलेब्स के बयान सामने आ रहे हैं। इस मामले में फिल्म इंडस्ट्री पर कंगना रनौत का गुस्सा फूटा है। कंगना ने इसे 'प्लान्ड मर्डर' कहा है। (ये भी पढ़ें: जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले थे एक्टर सुशांत सिंह राजपूत, भाई ने कहा कुछ ऐसा)   

डिप्रेशन में थे सुशांत

सुशांत की बहन ने बताया था कि भाई छह महीने से डिप्रेशन के मरीज थे। उनका इलाज चल रहा था लेकिन बीते कुछ दिनों से उन्‍होंने दवा लेना बंद कर द‍िया था। वहीं, सुशांत के पिता ने कहा कि हमारा बेटा खुदखुशी नहीं कर सकता है, तो सुशांत के मामा ने इस मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। इस मामले में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि सुशांत की बॉलीवुड में दुश्मनी के एंगल पर भी जांच की जाएगी।

फिलहाल, सुशांत के बाद अब उनकी भाभी की मौत से सभी की आंखें नम हैं। बॉलीवुडशाजीज को भी इस परिवार के दोहरे गम से गहरा दुख है। हम सुशांत और उनकी भाभी को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। 

(फोटो क्रेडिट इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis