By Shivakant Shukla Last Updated:
पार्टी सॉन्ग्स 'गल नी कडनी', 'शाडा' और कई अन्य कई गीतों के लिए लोकप्रिय पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा (Parmish Verma) 21 अक्टूबर 2021 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड व कनाडाई पॉलिटिशियन गीत ग्रेवाल (Geet Grewal) संग बेहद कम लोगों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधे थे। अब दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। सिंगर ने खुद इस खुशखबरी को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर किया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, शादी में परमिश जहां सी-ग्रीन कलर की शेरवानी और लाल पगड़ी में हैंडसम लग रहे थे। वहीं, दुल्हन गीत ग्रेवाल ने अपनी शादी के दिन पारंपरिक लाल रंग का लहंगा पहना था, जिस पर गोल्डन कलर की भारी कढ़ाई की गई थी, जिसे उन्होंने दो दुपट्टे के साथ पेयर किया था। मल्टी लेयर्ड भारी चोकर, मांग टीका, पासा, झुमके और नथ में वो बिल्कुल पारंपरिक दुल्हन लग रही थीं। यहां देखें इनकी शादी की तस्वीरें।
(ये भी पढ़ें- बिपाशा बसु ने अपनी 6वीं एनिवर्सरी से पहले पति करण सिंह ग्रोवर संग रोमांटिक वीडियो किया शेयर)
अब आइए आपको परमिश वर्मा और गीत ग्रेवाल की खुशखबरी के बारे में बताते हैं। दरअसल, शादी के 6 महीने बाद कपल पैरेंट्स बनने जा रहा है। इस बात की जानकारी खुद सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए दी है। परमिश ने अपनी पत्नी गीत ग्रेवाल संग एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ''हमें यह खबर साझा करते हुए खुशी हो रही है कि, हम माता-पिता बन रहे हैं। भगवान, आपने हमारे जीवन में जो आशीर्वाद दिया है, उसके लिए धन्यवाद। वाहेगुरु मेहर करे।''
(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा ने पति विराट संग वेडिंग फंक्शन से शेयर कीं तस्वीरें, ट्रेडिशनल लुक में दिखा कपल)
30 दिसंबर 2021 को सिंगर परमिश वर्मा ने भी अपने रिसेप्शन की कुछ झलकियां अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की थीं, इसमें वह अपनी पत्नी गीत ग्रेवाल के साथ नाचते हुए दिखाई दे रहे थे। रिसेप्शन के लिए जहां परमिश ब्लैक शर्ट, ब्लैक ट्राउजर और मैचिंग कोट व शूज के साथ ऑल-ब्लैक लुक में तैयार हुए थे, वहीं उनकी पत्नी गीत ने अपने अनोखे लहंगे से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। उन्होंने भारी एम्बेलिश्ड ग्रे और पाउडर-ब्लू कलर का लहंगा चुना था, जिस पर गोल्डन ज़री वर्क हुआ था। उन्होंने अपने लुक को स्लीक बन, स्मोकी आईज, स्टेटमेंट नेकपीस और चूड़ा के साथ पूरा किया था।
(ये भी पढ़ें- सायली कांबले और उनके पति धवल ने शादी-हनीमून के बारे में की बात, बताया- किसने किया था पहले प्रपोज)
फिलहाल, हम परमिश वर्मा और गीत ग्रेवाल को इस खुशखबरी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।