'हाल-ए-दिल' फेम सिंगर Harshit Saxena ने एक्ट्रेस Samonica Shrivastava संग रचाई शादी

सिंगर-कंपोजर हर्षित सक्सेना ने अभिनेत्री समोनिका श्रीवास्तव के साथ शादी कर ली है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'हाल-ए-दिल' फेम सिंगर Harshit Saxena ने एक्ट्रेस Samonica Shrivastava संग रचाई शादी

म्यूजिक कंपोजर-सिंगर हर्षित सक्सेना (Harshit Saxena) ने शादी कर ली है। उन्होंने पिछले महीने एक इंटीमेट सेरेमनी में एक्ट्रेस समोनिका श्रीवास्तव के साथ शादी रचाई थी। अब एक महीने बाद सिंगर ने अपनी शादी का खुलासा किया है और इस बारे में खुलकर बात की है। 

Harshit Saxena

'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ बातचीत में सिंगर हर्षित सक्सेना ने समोनिका श्रीवास्तव के साथ अपने रिश्ते पर कहा, “समोनिका और मैं मुंबई में मिले थे। हम परिचित थे, लेकिन हमारे माता-पिता ने सोचा कि हमने एक अच्छा जोड़ा बनाया है। उनकी मां हमारे पास पहुंचीं और इस तरह चीजें औपचारिक हो गईं। यह एक अरेंज मैरिज है।”

Harshit Saxena

शादी 9 फरवरी को दुल्हन के गृहनगर रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के एक फाइव स्टार होटल में हुई। 'हाल-ए-दिल' ('मर्डर 2' 2011) सिंगर ने बताया, “यह तीन दिन का मामला था। हमारी शादी से दो दिन पहले सगाई हुई थी। इसके बाद हल्दी और मेहंदी सेरेमनी हुई। केवल हमारे करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही उपस्थित थे।” सक्सेना कहते हैं, गीतकार समीर अंजान उनकी शादी में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा, “समीर जी परिवार की तरह हैं। वह और उनका परिवार हर समारोह का हिस्सा थे।”

Harshit Saxena

यह पूछने पर कि उन्होंने शादी की खबरों को छुपाकर क्यों रखा? इस पर संगीतकार ने कहा, "मेरे पास काम और यात्रा का कार्यक्रम बहुत व्यस्त था। वास्तव में, शादी के ठीक बाद मेरे पास एक के बाद एक लाइव शो आने लगे। मुझे आशा है कि मेरे वर्क कमिटमेंट्स कम हो जाएंगे, ताकि हम मुंबई में और शायद मेरे गृहनगर लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में भी अपने दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन आयोजित कर सकें।''

harshit

कपल के वेडिंग आउटफिट की बात करें, तो सिंगर हर्षित सक्सेना ने हैवी कढ़ाई वाली पिंक कलर की शेरवानी पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने ए​क व्हाइट कलर की पगड़ी से अपने लुक को कंप्लीट किया था। वहीं, उनकी दुल्हन समोनिका ने व्हाइट कलर का लहंगा चुना था और एक पिंक दुपट्टे को अपने सिर पर पिनअप किया था। उन्होंने एक मांग टीका, हैवी नेकलेस, नथ और झुमके से अपने लुक को पूरा किया था। 

Harshit Saxena

फिलहाल, हम हर्षित सक्सेना और समोनिका श्रीवास्तव को उनकी शादी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis