'क्या हाल मिस्टर पांचाल' फेम Shruti Rawat ने की पति Nikkhil Agawane से अलग होने की घोषणा

टीवी शो 'क्या हाल मिस्टर पांचाल' फेम श्रुति रावत ने एक दशक से अधिक समय तक साथ रहने के बाद अपने पति निखिल अगावणे से अलग होने की घोषणा की है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'क्या हाल मिस्टर पांचाल' फेम Shruti Rawat ने की पति Nikkhil Agawane से अलग होने की घोषणा

श्रुति रावत (Shruti Rawat) टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर चेहरों में से एक हैं। अभिनेत्री 'क्या हाल मिस्टर पांचाल', 'चिंटू चिंकी और एक बड़ी सी लव स्टोरी' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे शोज में अपनी भूमिकाओं के लिए फेमस हैं। श्रुति रावत ने दिसंबर 2016 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड निखिल अगावणे के साथ शादी रचाई थी। वह जनवरी 2019 में मां भी बनीं। खैर, ऐसा लगता है कि श्रुति अपनी पर्सनल लाइफ में कठिन दौर से गुजर रही हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपने पति निखिल से अलग होने की घोषणा की।

श्रुति रावत ने की पति निखिल अगावणे से अलग होने की घोषणा 

31 जुलाई 2023 को अपने इंस्टा हैंडल पर श्रुति रावत ने एक पिक्चर नोट ​के साथ पति निखिल अगावणे से अलग होने की घोषणा की। नोट में अभिनेत्री ने घोषणा की कि उन्होंने और उनके पति ने अपने जीवन में आगे बढ़ने व अपने रास्ते पर चलने का एक कठिन निर्णय लिया है। श्रुति ने यह भी बताया कि वह और निखिल 'दशक-लंबी' दोस्ती के लिए भाग्यशाली महसूस करते हैं, उनका मानना है कि उनके बीच हमेशा एक विशेष बंधन बना रहेगा। 

Shruti Rawat

श्रुति के पिक्चर नोट को इस प्रकार पढ़ा जा सकता है, "काफ़ी विचार-विमर्श और सोच-विचार के बाद निखिल व मैंने अपने-अपने रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है। हम भाग्यशाली हैं कि हमारे बीच लगभग एक दशक तक दोस्ती रही, जो हमारे रिश्ते का मूल था और हमारा मानना है कि यह हमेशा कायम रहेगा। हमारे बीच एक विशेष बंधन है। हम अपने शुभचिंतकों से अनुरोध करते हैं कि वे इस दौरान हमारा सपोर्ट करें और हमें आगे बढ़ने के लिए प्राइवेसी प्रदान करें।"

जब श्रुति रावत और निखिल अगावणे ने की थी शादी

5 नवंबर 2015 को सगाई करने के बाद श्रुति रावत और निखिल अगावणे ने गुपचुप तरीके से शादी की थी। दोनों ने महाराष्ट्रीयन परंपरा से एक भव्य शादी रचाई थी। मेहंदी और संगीत जैसे अन्य समारोहों के बाद उनकी भव्य शादी व रिसेप्शन कई दिनों तक चर्चा का विषय रहा था।

Shruti Rawat

अपनी शादी के दिन के लिए श्रुति और निखिल ने मैचिंग रेड आउटफिट और मुंडावल्य को चुना था। जहां श्रुति ने साड़ी चुनी थी, वहीं निखिल ने प्रिंटेड शेरवानी पहनी थी। अपने रिसेप्शन में न्यूली मैरिड कपल ने ट्रेडिशनल ड्रेसेस चुनी थीं। वहीं, रिसेप्शन में उस समय की नई दुल्हन मैरून कलर के लहंगे और कुंदन ज्वेलरी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जबकि दूल्हे राजा नेवी-ब्लू और रेड कलर की शेरवानी में ​काफी जच रहे थे।

Shruti Rawat

जब श्रुति रावत ने अपने ससुराल वालों को बताया था सपोर्टिव 

एक बार अपने हिट शो 'क्या हाल मिस्टर पांचाल' के बारे में बात करते हुए श्रुति ने खुलासा किया था कि उन्हें अपने ससुराल में भी बिहारी भाषा का अभ्यास करना पड़ा था। श्रुति ने अपने ससुराल वालों को भी काफी सपोर्टिव बताया था।

shruti

खैर, हम कामना करते हैं कि श्रुति और निखिल को इस कठिन समय से निपटने के लिए शांति और साहस मिले।

BollywoodShaadis