By Shivakant Shukla Last Updated:
एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) आज यानी 15 मई 2022 को अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। वह हर बीतते दिन के साथ और जवान और खूबसूरत होती दिख रही हैं। उनके इस खास दिन पर उनके प्रशंसकों और इंडस्ट्री के दोस्तों ने सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। इन सबके बीच एक्ट्रेस के लविंग हसबैंड डॉ. श्रीराम नेने ने भी सोशल मीडिया पर अपने 'बेस्ट फ्रेंड' को बधाई दी है। उन्होंने एक खूबसूरत फोटो शेयर करते हुए अपनी पत्नी के लिए प्यारा नोट लिखा है। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, माधुरी दीक्षित जब अपने करियर के 'पीक' पर थीं, तो उन्होंने साल 1999 में अमेरिकी डॉ. श्रीराम नेने से शादी कर ली थी। डॉ. श्रीराम उन दिनों अमेरिका में ही रहते थे, जिस वजह से एक्ट्रेस शादी के बाद अपने पति श्रीराम नेने के साथ अमेरिका में शिफ्ट हो गई थीं। हालांकि, शादी के कुछ साल बाद वो फिर से भारत लौट आईं। माधुरी और श्रीराम नेने के दो बच्चे हैं, जिनका नाम अरिन और रेयान है। फिलहाल, माधुरी अब अपने परिवार के साथ मुंबई में ही रह रही हैं।
(ये भी पढ़ें- अमृता राव के पति आरजे अनमोल ने 8वीं मैरिज एनिवर्सरी पर शेयर की सीक्रेट शादी की अनदेखी तस्वीर)
अब आइए आपको श्रीराम नेने द्वारा शेयर किया गया पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, श्रीराम नेने ने 15 मई 2022 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर माधुरी के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा की और एक खूबसूरत बर्थडे नोट लिखा। अपने नोट में श्रीराम नेने ने उन्हें 'दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला' कहा है। तस्वीर में, माधुरी शानदार एक्सेसरीज और अपनी मिलियन-डॉलर की मुस्कान के साथ एक जालीदार साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं, उनके पति ब्लैक सूट पहने नजर आ रहे हैं।
प्रशंसकों के साथ तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा है, "दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला को जन्मदिन की शुभकामनाएं, मेरी पत्नी, मेरी आत्मा, मेरी सबसे अच्छी दोस्त! मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और आप सबसे बेस्ट डिजर्व करती हैं। आपको वंडरफुल बर्थडे विश करता हूं और आने वाले कई अद्भुत वर्ष, साथ में #HappyBirthday #Soulmates।" श्रीराम नेने की इस पोस्ट पर माधुरी ने रेड हार्ट की इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
(ये भी पढ़ें- चारु असोपा बेटी जियाना को जन्म के 6-7 दिनों तक नहीं करा पाई थीं स्तनपान, शेयर किया अनुभव)
माधुरी दीक्षित भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फैमिली के झलकियां शेयर करती रहती हैं। 8 मई 2022 को माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी बहनों और मां के साथ एक फोटो शेयर की थी। तस्वीर में तीनों बहनें ब्लैक ड्रेस में दिख रही थीं। वहीं, उनकी मां ग्रीन सूट में कुर्सी पर बैठी नजर आ रही थीं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, ''मैं जो कुछ भी हूं, वह सब आपका प्रतिबिम्ब है।''
वर्कफ्रंट की बात करें तो, माधुरी आखिरी बार संजय कपूर और मानव कौल के साथ 'द फेम गेम' में नजर आई थीं। वह जल्द ही गजराज राव के साथ 'माजा मां' में नजर आएंगी।
फिलहाल, हम भी माधुरी को उनके जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको नेने द्वारा अपनी पत्नी के लिए लिखा गया नोट कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।